15.5 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यसरकार बदलते ही बिहार में एक्टिव हुआ 'C' सेल? BJP बोली- हो...

सरकार बदलते ही बिहार में एक्टिव हुआ ‘C’ सेल? BJP बोली- हो गया गुंडाराज का आगाज

Published on

पटना

बिहार में महागठबंधन की नई सरकार बन गई है। जब से जेडीयू एनडीए से अलग हुई तब से बीजेपी नीतीश कुमार हमलावर है। हर दिन नीतीश कुमार पर नए-नए आरोप लगाए जा रहे हैं। बीजेपी आरजेडी पर कम, नीतीश पर कुछ ज्यादा ही हमला बोल रही है। केंद्रीय गृह मंत्री और बिहार बीजेपी के नेता नित्यानंद राय ने गुरुवार को ट्वीट कर हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री ने लिखा कि एक तरफ आरजेडी की गोद में बैठी जेडीयू के साथ महागठबंधन आया तो उसके साथ गुंडाराज भी आ गया।

केंद्रीय गृह मंत्री नित्यानंद राय ने लिखा है कि जगह-जगह से दुष्कर्म, लूट, अपराध की खबरें आनी लगी हैं। इसलिए आरजेडी के साथ गए थे न नीतिश कुमार जी? जवाब दीजिये!नित्यानंद राय ने अपने ट्वीट के साथ एक पोस्टर भी लगाया है, जिसमें बताया गया है कि पिछले 24 घंटे में किन-किन जिलों में कौन-कौन से अपराध हुए हैं।

उन्होंने कहा कि पश्चिम चंपारण में 12 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुजफ्फरपुर में व्यवसायी के घर से 40 लाख की संपत्ति की लूट। जमुई में पत्रकार गोकुल यादव की हत्या। इसके अलावा भी उस सूची में पटना के बाकरगंज में एक आभूषण दुकान से छह लाख रुपये चोरी सहित कई घटनाओं का जिक्र किया गया है।

बता दें कि नीतीश कुमार मंगलवार को बीजेपी से अलग हो गए थे। बाद में उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। बुधवार को नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। नीतीश कुमार आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने। वहीं तेजस्वी यादव दूसरी बार बिहार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस तरह बुघवार से बिहार में महागठबंधन की सरकार है।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...