5.3 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यगुजरात में चुनाव से पहले CNG-PNG के दाम हुए कम! सरकार ने...

गुजरात में चुनाव से पहले CNG-PNG के दाम हुए कम! सरकार ने किया ऐलान

Published on

नई दिल्ली,

गुजरात में आने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सरकार ने राज्य में CNG और PNG पर लगने वाले Vat में 10 फीसदी की कटौती करने का ऐलान किया है. फेस्टिव सीजन में दिवाली (Diwali) से पहले राज्य सरकार की ओर से लोगों को एक बड़ा तोहफा होगा. इसके साथ ही सरकार की ओर से कई और बड़े ऐलान भी किए गए हैं.

गुजरात सरकार के मंत्री ने की घोषणा
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात सरकार के मंत्री मंत्री जीतू वघानी (Jitu Vaghani) की ओर से ये ऐलान किया गया है. सरकार के CNG-PNG पर लगने वाले VAT में कटौती के इस फैसले के बाद उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी. अनुमान के मुताबिक, इतना वैट घटने से एक ओर जहां सीएनजी (CNG) की कीमतों में 6 से 7 रुपये की कमी देखने को मिल सकती है. वहीं पीएनजी (PNG) के दाम 5 से 6 रुपये तक घट सकते हैं.

मार्च के बाद लगातार बढ़े दाम
गुजरात के अहमदाबाद में फिलहाल, सीएनजी (CNG) 83.9 रुपये प्रति किलोग्राम के रेट में बिक रही है, जबकि गांधीनगर में यह 82.16 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है. वहीं वड़ोदरा में सीएनजी का दाम 81.15 रुपये प्रति किलोग्राम है. पीटीआई की पूर्व रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च 2022 से अब तक राज्य में सीएनजी की कीमत में 22.60 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली है. बीते 21 मई 2022 को इसके दाम में 2 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा किया गया था.

विधानसभा चुनाव से पहले तोहफा
गौरतलब है कि गुजरात सरकार की ओर से सीएनजी-पीएनजी पर वैट की कीमतों में कटौती का ये बड़ा फैसला ऐसे समय आया है, जबकि राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं. गुजरात में इसी साल अंत तक विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं. चुनाव आयोग किसी भी दिन तारीखों का ऐलान कर सकता है.

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...