11.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यएक्शन मोड में कलेक्टर: जिला कार्यालय का किया निरीक्षण, अनुपस्थित अधिकारियों को...

एक्शन मोड में कलेक्टर: जिला कार्यालय का किया निरीक्षण, अनुपस्थित अधिकारियों को दिया नोटिस

Published on

बलौदा बाजार।

कलेक्टर दीपक सोनी ने संयुक्त जिला कार्यालय में संचालित विभिन्न विभागों क़े कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला खाद्य अधिकारी विमल दुबे,श्रम पदाधिकारी आज़ाद सिंह पात्रे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंत्यावसायी मनहरण कोसले, खनिज अधिकारी अवधेश बारिक एवं प्रबंधक खादी एवं ग्रामोद्योग गोरे लाल रात्रे कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए, जिन्हें कारण बताओ सूचना जारी करने क़े निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिला खाद्य अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान राशन कार्ड बनवाने आने वाले ग्रामीणों से पूछताछ की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राशन कार्ड बनवाने के लिए लोगों को जिला मुख्यालय आने की जरुरत न पड़े, सम्बंधित विकासखंड मुख्याल में ही राशन कार्ड बनाने की व्यवस्था करें। उन्होंने खाद्य निरीक्षकों को भी लॉग इन पासवर्ड देने कहा। नवीनीकरण क़े लिए शेष राशन कार्ड को तेजी से बनाने क़े निर्देश दिए।

कर्मचारियों के टेबल में नेम प्लेट लगाने के निर्देश
इसी तरह श्रम विभाग में श्रमिकों क़े पंजीयन में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने निरीक्षण क़े दौरान कार्यालय में साफ-सफाई पर जोर देते हुए सभी अधिकारी कर्मचारियों के टेबल में नेम प्लेट लगाने क़े निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस दौरान खाद्य विभाग, महिला एवं बाल विकास, खनिज विभाग, ग्रामोद्योग,आयुष, अन्त्यावसायी, आदिवासी विकास,आबकारी, नगर निवेश, योजना एवं सांख्यिकीय, लोक सेवा केंद्र, नक़ल शाखा, रिकार्ड शाखा आदि का निरीक्षण किया।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...