11.6 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्य'कांग्रेस ने जामिया मिल्लिया और अलीगढ़ यूनिवर्सिटी से दलित-OBC आरक्षण खत्म किया',...

‘कांग्रेस ने जामिया मिल्लिया और अलीगढ़ यूनिवर्सिटी से दलित-OBC आरक्षण खत्म किया’, बोले शिवराज सिंह चौहान

Published on

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य की विदिशा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और टीएमसी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा,’तुष्टिकरण ही कांग्रेस और टीएमसी जैसी पार्टी के लिए खुराक-पानी है. अपने वोट बैंक को बनाए रखने के लिए ओबीसी का आरक्षण छीनकर धर्म विशेष को देना उनकी रणनीति है.’

शिवराज ने आगे कहा,’कोलकाता हाईकोर्ट ने उस ओबीसी सर्टिफिकेट को रद्द कर दिया है, जो बांग्लादेशी और रोहिंग्या समेत 100 से अधिक जातियों को जारी किया गया. ममता बनर्जी की कलई खुल गई है. ममता कह रही हैं कि वे इस फैसले को नहीं मानेंगी. यह अहंकार की पराकाष्ठा है. धर्म के आधार पर आरक्षण देने वाले को एक दिन पद पर रहने का अधिकार नहीं है.’

कांग्रेस गरीबों-पिछड़ों के खिलाफ
एमपी के पूर्व सीएम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ निशाना साधते हुए कहा,’कांग्रेस गरीबों और पिछड़ों की विरोधी है. बीजेपी ने ओबीसी आयोग को संवैधानिक अधिकार दिया है. ममता बनर्जी ने ये कहा की वो हाई कोर्ट का फैसला नहीं मानेंगी. अब भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार बनाएगी. BJP को ही अकेले 370 से ज्यादा सीटें मिलेंगी. वहीं, NDA 400 से ज्यादा जीतों पर विजयी होगा. कांग्रेस ने जामिया मिल्लिया और अलीगढ़ विश्वविद्यालय से दलित ओबीसी के आरक्षण खत्म करने का काम किया. कांग्रेस ने बाबा साहेब के खिलाफ काम किया है.

जिसका विरोध, उसी का समर्थन
हाल ही में शिवराज सिंह चौहान ने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा था. उन्होंने AAP पर ‘अहंकारी’ होने का भी आरोप लगाया और इसे ‘अहंकारी आदमी पार्टी’ करार दिया था. पूर्व सीएम ने बीजेपी उम्मीदवारों मनोज तिवारी, योगेन्द्र चंदोलिया और कमलजीत सहरावत के समर्थन में उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्रों में विभिन्न सार्वजनिक सभाओं को संबोधित भी किया था. चौहान ने कहा था कि जिस पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करके AAP अस्तित्व में आई, अब उसी कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लिया.

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...