10.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराज्यकांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला ने पीएम मोदी को बताया 'यशस्वी', बोले- उन...

कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला ने पीएम मोदी को बताया ‘यशस्वी’, बोले- उन पर गर्व है

Published on

अहमदाबाद

गुजरात में इन दिनों चुनाव प्रचार जोरों पर है। इसी के साथ नेताओं के खूब बयान भी आ रहे हैं। अहमदाबाद के जमालपुर से कांग्रेस के मौजूदा विधायक इमरान खेड़ावाला के एक बयान ने अपनी ही पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। इमरान खेड़ावाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यशस्वी बताते हुए कहा कि उन्हें पीएम पर गर्व है। पीएम मोदी की तारीफ करने पर इमरान अपने घर में ही दुश्मन बन गए हैं। कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई ने विधायक के दफ्तर में तोड़फोड़ की। इमरान खेड़ावाला को बीजेपी का एजेंट बताया गया।

एक समाचार चैनल से बातचीत में इमरान खेड़ावाला ने कहा, ‘देश के यशस्वी प्रधानमंत्री गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री थे। आज 130 करोड़ के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे भी प्रधानमंत्री हैं। वह देश के प्रधानमंत्री देश के प्रधानमंत्री हैं। मोदी की तारीफ करने पर मचा घमासान। कांग्रेस के दफ्तर में एनएसयूआई ने हंगामा किया।’

‘मैं प्रधानमंत्री का आदर करता हूं’
दिलचस्प यह है कि इमरान खेड़ावाला को कांग्रेस ने रविवार को ही जमालपुर से दोबारा उम्मीदवार बनाया है। इमरान खेड़ावाला ने आगे कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी से मैं क्यों शिकायत करूंगा? वे देश के प्रधानमंत्री हैं वे देश के सेवक हैं। मुझे धर्म की राजनीति नहीं करनी है मुझे हिंदुओं के भी वोट मिलते हैं। सबके विचार अलग-अलग होते हैं। देश के प्रधानमंत्री का मैं आदर करता हूं। मैं देश के प्रधानमंत्री के लिए कुछ नहीं बोलूंगा। मैं ऐसा कभी नहीं बोल सकता।’

मधुसूदन मिस्त्री ने दिया था विवादित बयान
गौरतलब है कि दो दिन पहले ही कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री ने पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने राजीव भवन में पार्टी का घोषणापत्र लॉन्च करने के बाद एक टीवी चैनल से कहा था कि वो गुजरात चुनाव में पीएम मोदी को उनकी ‘औकात’ दिखाएंगे। मिस्त्री ने कहा था, ‘पीएम नरेंद्र मोदी कितनी कोशिश कर लें, वे सरदार पटेल नहीं बन सकते।’ मिस्त्री के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया था।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

सीनियर एडवोकेट एचएस फूलका भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दीं शुभकामनाएं

चंडीगढ़/दिल्ली। पंजाब की राजनीति में बुधवार को उस समय बड़ा मोड़ आ गया जब...

पंजाब में गेहूं खरीद के पहले ही दिन मंडियों में पसरा सन्नाटा, 45 हजार आढ़ती हड़ताल पर

चंडीगढ़। पंजाब में आज से गेहूं की सरकारी खरीद का आगाज हो गया है,...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सौगात, यूनिफॉर्म के लिए दी राशि

जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात...