8.9 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यJDU नेता को EBC आयोग का अध्यक्ष बनाने पर महागठबंधन सरकार में...

JDU नेता को EBC आयोग का अध्यक्ष बनाने पर महागठबंधन सरकार में तकरार

Published on

पटना

जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. नवीन कुमार आर्य को अतिपिछड़े वर्गों के लिए राज्य आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद, मुंगेर के पूर्व जिला जदयू अध्यक्ष ज्ञानचंद पटेल तथा राजद नेता तथा कटिहार के पूर्व जिलाध्यक्ष तारकेशर ठाकुर को राज्य आयोग का सदस्य बनाया गया है। इसे लेकर महगठबंधन के सबसे बड़े घटक दल राजद ने नाराजगी जाहिर की है। राजद ने आरोप लगाया है कि इस आयोग में उसे जगह नहीं मिली है। साथ ही यह भी आरोप लगाया है कि महागठबंधन सरकार में दो आयोग का गठन हुआ, किसी में भी राजद को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला।

राजद नेता प्रोफेसर रामबली चंद्रवंशी ने कहा कि महागठबंधन की सरकार में राजद एक बड़ी पार्टी है। अनुसूचित जन जाति आयोग के अध्यक्ष जब जेडीयू से बन चुके थे तो अभी जो अति पिछड़ा वर्गों के लिए आयोग का गठन हुआ, उसका अध्यक्ष राजद से होना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हम इस बात को पार्टी के आला नेतृत्व तक पहुंचाएंगे।

गौरतलब है कि नगर निकाय चुनाव में आरक्षण के मामले में हाईकोर्ट में दायर पुनर्विचार याचिका को राज्य सरकार ने वापस ले लिया है। साथ ही सरकार ने कोर्ट में कहा है कि अति पिछड़ा वर्ग आयोग (ईबीसी आयोग) को ही राजनीतिक पिछड़ेपन के अध्ययन के लिए समर्पित आयोग का दर्जा दे दिया गया है। इसके सदस्यों के रिक्त पदों पर नियुक्ति कर दी गई है।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...