5.3 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यगुजरात में आज से डिफेंस एक्सपो, 150000 करोड़ रुपये का इंवेस्टमेंट आने...

गुजरात में आज से डिफेंस एक्सपो, 150000 करोड़ रुपये का इंवेस्टमेंट आने की उम्मीद

Published on

गांधीनगर

आज से गुजरात में डिफेंस एक्सपो शुरू हो रहा है। पहली बार डिफेंस एक्सपो में सिर्फ भारत की रक्षा कंपनियां भाग ले रही हैं। यहां देश का अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन शो भी होगा। डिफेंस एक्सपो में अलग अलग अग्रीमेंट और एमओयू से 1 लाख 50 हजार करोड़ रुपये के इंवेस्टमेंट की उम्मीद की जा रही है। सिर्फ गुजरात की कंपनियों के लिए ही साढ़े पांच हजार करोड़ रुपये के अग्रीमेंट की उम्मीद है।

दिखाएगा आत्मनिर्भरता
इस बार का डिफेंस एक्सपो रक्षा क्षेत्र में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता दिखाएगा। रक्षा सचिव अजय कुमार ने कहा कि भारत अब रक्षा क्षेत्र में ट्रांसफर ऑफ टेक्नॉलजी से डिजाइन और डिवेलपमेंट आधारित अप्रोच की तरफ बढ़ा है। मंगलावर से शुरू हो रहे पांच दिन के डिफेंस एक्सो में तीन दिन बिजनेस के लिए रखे गए हैं। आखिरी दो दिन पब्लिक के लिए खुले रहेंगे। 75 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। 33 देशों के विदेश मंत्री अलग अलग सेमिनार और डायलॉग में हिस्सा लेंगे। इसमें अब तक की सबसे ज्यादा 1340 इंडियन कंपनियां शामिल हो रही हैं। 10 राज्यों कि पेवेलियन होंगे और गुजरात का सबसे बड़ा पेवेलियन होगा।

सबसे बड़ा ड्रोन शो
साबरमती रिवरफ्रंट पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन शो होगा। जिसमें 1600 ड्रोन हिस्सा लेंगे। गणंतत्र दिवस पर जो ड्रोन शो हुआ था उसमें 1000 ड्रोन शामिल थे। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि यह गुजरात की उत्पादन और क्षमता को दिखाने का मौका है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने कुछ सालों में ही हथियारों के सबसे बड़े आयातक के रोल से निर्यातक तक का सफर तय किया है। आज भारत दुनिया के टॉप 25 निर्यातक देशों में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि डिफेंस एक्सपो की थीम है- पाथ टू प्राइड यानी गर्व का रास्ता। हमारी सोच पर, हमारे ज्ञान विज्ञान पर, स्वदेशी उत्पाद पर गर्व। उन्होंने कहा कि हमें दुनिया को अपने उत्पाद पर भरोसा दिलाना है तो पहले खुद भरोसा करना होगा। डिफेंस एक्सपो का पहला एडिशन है जो एक्सक्लूसिवली इंडियन सेलर्स के लिए है।

पहली बार इंवेस्ट फॉर डिफेंस
रक्षा सचिव अजय कुमार ने कहा कि पहली बार डिफेंस एक्सपो में इंवेस्ट फॉर डिफेंस नाम का इवेंट भी हो रहा है। इसकी वजह यह है कि अब हमारी डिफेंस इंडस्ट्री में इतनी शक्ति है और अब इंवेस्टमेंट की जरूरतों को ज्यादा मजबूत करने के लिए किया जा रहा है। इसका मकसद है कि जो इंवेस्टर्स हैं वे जान सकें कि डिफेंस में इंवेस्ट करने के क्या मौके हैं और इसी तरह डिफेंस इंडस्ट्री नई तकनीक के लिए अच्छा वित्तीय डील पा सकें। उन्होंने कहा कि पिछले बार के डिफेंस एक्सपो में 201 अग्रीमेंट हुए थे, इस बार इंडस्ट्री के साथ अलग अलग तरह के 451 अग्रीमेंट होने हैं। इन सब को मिलाकर 1 लाख 50 हजार करोड़ रुपये का इंवेस्टमेंट की उम्मीद है। गुजरात के लिए यह बहुत अच्छा मौका है। 33 अग्रीमेंट और एमओयू गुजरात की कंपनियों के साथ हो रहे हैं। जिसमें गुजरात में करीब 5 हजार करोड़ रुपये के इंवेस्टमेंट की उम्मीद है।

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...