6.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यतेजस्वी यादव से बैर नहीं, नीतीश कुमार की खैर नहीं; RJD अध्यक्ष...

तेजस्वी यादव से बैर नहीं, नीतीश कुमार की खैर नहीं; RJD अध्यक्ष के बेटे के तेवर से मिल रहे संकेत

Published on

नई दिल्ली

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और जनता दल युनाइटेड (JDU) गठबंधन की सरकार को शपथ लिए अभी अधिक समय नहीं बीते हैं, लेकिन बगावत खुलकर सामने आ गई। यह बगावत किसी और ने नहीं, बल्कि आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे और हाल में मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले सुधाकर सिंह ने की है। पहले नीतीश कुमार शासन में अधिकारियों के बोलबाले का आरोप लगाते हुए खुले मंच से भ्रष्टाचार के लिए घेरा। इसके बाद कैबिनेट की बैठक से गुस्से से बाहर निकल गए। बाद में एक दिन खबर आई कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

बेटे के इस्तीफे की घोषणा किसी और ने नहीं, बल्कि उनके पिता और आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने खुद की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि बलिदान देने का समय आ गया है। इस पूरे प्रकरण के बाद वह लगातार पार्टी आलाकमान से नाराज चल रहे हैं। कई दिनों से वह पार्टी दफ्तर भी नहीं जा रहे हैं। हालांकि, आज खबर आई कि उनकी नाराजगी पार्टी ने दूर कर ली है। वह अब पार्टी दफ्तर पहले की तरह जाएंगे।

जगदानंद सिंह की नाराजदी दूर होने की खबर के बीच सुधाकर सिंह ने एकबार फिर नीतीश कुमार पर तंज कसा है। उन्होंने कैमूर में एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए खुले मंच से नीतीश कुमार को तानाशाह बताया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी की सरकार के मंत्री की हैसियत चपरासी की है। वह सिर्फ मुहर लगा सकते हैं। इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकते हैं। सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार के मिशन-2024 पर भी करारा प्रहार किया और कहा कि नीतीश कुमार पीएम बनने के लिए बेचैन हैं। वह यहीं नहीं रुके। उन्होंने नाम लिए बगैर कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि स्वर्ग जाने का रास्ता प्रधानमंत्री पद से होकर ही जाता है। इसलिए प्रधानमंत्री बना दो ताकि स्वर्ग में भी जगह मिल जाए।

इससे पहले उन्होंने कहा था कि कृषि विभाग के सभी पदाधिकारी चोर हैं और मंत्री होने के नाते वे खुद चोर के सरदार हैं। सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार के कृषि रोडमैप पर भी सवाल उठाया था। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में कुछ नहीं हुआ है। जदयू नेताओं द्वारा सवाल उठाए जाने के बावजूद सुधाकर सिंह अपने स्टैंड पर कायम रहे और उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

तेजस्वी से नहीं है बैर
सुधाकार सिंह ने बीते दिनों नीतीश कुमार और उनकी शासन व्यवस्था पर तो जरूर सवाल उठाया, लेकिन एकबार भी लालू या तेजस्वी यादव के खिलाफ कुछ नहीं बोला। उनके पिता जगदानंद सिंह ने भी बेटे के इस्तीफे के बाद नाराजगी तो जरूर दिखाई है, लेकिन उन्होंने अभी तक बगावत का रास्ता नहीं अपनाया है। आरजेडी नेताओं की पिता-पुत्र की जोड़ी के हालिया बयानों से यह तो साफ है कि इन्हें तेजस्वी यादव से कोई शिकायत नहीं है, लेकिन वे नीतीश कुमार के रुख से काफी नाराज चल रहे हैं।

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...