12.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराज्यपंजाब में हर दिन रेल...सड़क रोको, किसानों पर भड़के भगंवत मान, पुलिस...

पंजाब में हर दिन रेल…सड़क रोको, किसानों पर भड़के भगंवत मान, पुलिस ने SKM नेताओं को हिरासत में लिया

Published on

चंडीगढ़

पंजाब में लगातार किसानों द्वारा प्रदर्शन किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नाराजगी व्यक्त की है। सीएम भगवंत मान ने मंगलवार को कहा कि पंजाब धरनों का राज्य बनता जा रहा है। इससे राज्य को नुकसान हो रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा ने बुधवार को प्रदर्शन रखा है। मंगलवार को किसानों के साथ सीएम भगवंत मान की बैठक थी लेकिन यह बैठक पूरी नहीं हो पाई। किसानों की बैठक को बीच में रद्द कर दिया है। बाद में भगवंत मान ने कहा कि भगवंत मान ने कहा कि क्योंकि किसान अपनी प्रदर्शन जारी रखना चाहते थे। इसलिए बैठक रद्द की गई। किसानों ने कहा सीएम का रवैया क्रोध भरा था। वह मीटिंग से उठकर चले गए।

क्या बोले सीएम भगवंत मान?
मुख्यमंत्री ने राज्य में किसानों द्वारा लगातार किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों और नाकेबंदी पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि “रेल रोको” और “सड़क रोको” जैसे इन विरोध प्रदर्शनों से राज्य को काफी आर्थिक नुकसान हो रहा है। सीएम मान ने आगे चेतावनी दी कि वह कार्रवाई करने से नहीं डरते हैं, लेकिन 3.5 करोड़ लोगों के संरक्षक के रूप में उन्हें सभी के हितों पर विचार करना होगा। मान ने कहा कि मैंने किसानों से कहा कि आप हर दिन ‘रेल रोको’, ‘सड़क रोको’ विरोध प्रदर्शन करते हैं। इससे पंजाब को भारी नुकसान हो रहा है। राज्य को आर्थिक नुकसान हो रहा है। पंजाब ‘धरना’ का राज्य बनता जा रहा है। मेरी नरमदिली को यह मत समझिए कि मैं कार्रवाई नहीं करता।

3.5 करोड़ का ख्याल रखना है
सीएम मान ने कहा, मैं 3.5 करोड़ लोगों का संरक्षक हूं। मान ने कहा कि मुझे सभी का ख्याल रखना है। बैठक में मैंने उनसे (किसान नेताओं) अगले दिन (5 मार्च को) विरोध के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि यह चलता रहेगा। तो मैंने उनसे कहा कि आपने मुझे एक घंटे तक क्यों बैठाए रखा? मैं वास्तव में उठकर चला गया। मान ने कहा कि मैंने उनसे कहा कि मैंने डर के कारण बैठक नहीं बुलाई, मैं उनसे पहले भी मिल चुका हूं। मैं आपका दोस्त हूं…लेकिन अगर आप मुझसे कहते हैं कि बैठक के साथ मोर्चा जारी रहेगा, तो मैं बैठक रद्द कर देता हूं और आप मोर्चा जारी रख सकते हैं। इससे पहले, प्रदर्शनकारी किसानों ने दावा किया था कि चंडीगढ़ में उनके साथ बैठक के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुस्सा हो गए थे।

किसी नेता को क्रोधित नहीं देखा…
किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने मुख्यमंत्री मान को असामान्य रूप से क्रोधित बताया, उन्होंने कहा कि उन्होंने उच्च-स्तरीय वार्ता में भी ऐसा गुस्सा कभी नहीं देखा। “बैठक अच्छी चल रही थी, और हम कई मुद्दों पर सहमति बना रहे थे। आठवें मुद्दे पर सहमति बनने के बाद, सीएम ने कहा कि वह डॉक्टर की नियुक्ति के कारण जाना चाहते हैं। फिर, उन्होंने 5 मार्च की हमारी योजनाओं के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि हम बातचीत कर रहे हैं; आप अभी भी विरोध क्यों जारी रखना चाहते हैं? वह बहुत क्रोधित हो गए और यह कहते हुए बैठक छोड़ दी कि ‘जो करना है करो’… मैंने प्रधानमंत्री स्तर पर बातचीत की है, लेकिन कभी किसी नेता को इतना क्रोधित नहीं देखा। हम चंडीगढ़ (5 मार्च को) आएंगे। किसान नेता रमिंदर पटिला ने कहा कि एक मुख्यमंत्री को इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

सीनियर एडवोकेट एचएस फूलका भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दीं शुभकामनाएं

चंडीगढ़/दिल्ली। पंजाब की राजनीति में बुधवार को उस समय बड़ा मोड़ आ गया जब...

पंजाब में गेहूं खरीद के पहले ही दिन मंडियों में पसरा सन्नाटा, 45 हजार आढ़ती हड़ताल पर

चंडीगढ़। पंजाब में आज से गेहूं की सरकारी खरीद का आगाज हो गया है,...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सौगात, यूनिफॉर्म के लिए दी राशि

जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात...