3.6 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यअब अयोध्या कैंट के नाम से जाना जाएगा फैजाबाद रेलवे स्टेशन, गजट...

अब अयोध्या कैंट के नाम से जाना जाएगा फैजाबाद रेलवे स्टेशन, गजट पत्र जारी

Published on

नई दिल्ली,

उत्तर प्रदेश के फैजाबाद कैंट इलाके को अब अयोध्या कैंट के नाम से जाना जाएगा. रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक रक्षा मंत्रालय ने कुछ दिन पहले इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी थी. प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज गजट जारी किया गया है. गजट में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 23 नवंबर 2018 को एक मंडल और एक जिले का नाम परिवर्तित कर चुकी है. फैजाबाद मंडल का नाम अयोध्या मंडल तो वहीं फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या जिला कर दिया गया है. क्योंकि फैजाबाद कैंट अयोध्या जिले के अंदर ही है. इसलिए फैजाबाद कैंट का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने का फैसला किया गया है.उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अक्टूबर 2021 में फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने का फैसला किया था.

लल्लू सिंह ने जताया था आभार
बीजेपी सांसद लल्लू सिंह ने सीएम योगी को फैजाबाद जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने का प्रस्ताव दिया था. उन्होंने फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने के फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए आभार व्यक्त किया था.

बदल चुके हैं कई शहरों के नाम
बता दें कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इससे पहले इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज और फैजाबाद का नाम अयोध्या कर चुकी है. जबकि मुगलसराय का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय नगर किया जा चुका है. राज्य सरकार ने कुछ समय पहले झांसी रेलवे स्टेशन का नाम रानी लक्ष्मी बाई के नाम पर रखने की सिफारिश की है. इसके अलावा हाल ही में योगी सरकार ने दिल्ली में यूपी सदन का नाम अब उत्तर प्रदेश सदन त्रिवेणी जबकि यूपी भवन का नाम उत्तर प्रदेश भवन संगम रखने का ऐलान किया था.

दिल्ली के मंत्री का इस्तीफा मंजूर
देवी-देवताओं पर बयान देकर घिर चुके दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का इस्तीफा भी मंगलवार को स्वीकार कर लिया गया है. उन्होंने दो दिन पहले रविवार को विवाद बढ़ने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. ये इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार किया है. बता दें कि इससे पहले अपना इस्तीफा ट्वीट करते हुए गौतम ने लिखा था , ‘आज महर्षि वाल्मीकि जी का प्रकटोत्सव दिवस है एवं दूसरी ओर मान्यवर कांशीराम साहेब की पुण्यतिथि भी है. ऐसे संयोग में आज मैं कई बंधनों से मुक्त हुआ और आज मेरा नया जन्म हुआ है.

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...