8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यहरियाणा के मंत्री के खिलाफ लगाया झूठा आरोप, अब महिला कोच को...

हरियाणा के मंत्री के खिलाफ लगाया झूठा आरोप, अब महिला कोच को बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू

Published on

चंडीगढ़,

हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह पर छेड़खानी और सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाने वाली महिला कोच के खिलाफ हरियाणा सरकार ने निलंबन के बाद अब परमानेंट बर्खास्तगी की प्रक्रिया के लिए चार्जशीट दाखिल कर दी. साथ ही महिला कोच के खिलाफ आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है.हरियाणा के खेल विभाग ने मीडिया में सीएम मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ कथित बयानबाजी के लिए जूनियर महिला कोच के खिलाफ ये चार्जशीट दाखिल की है, जिसके बाद सस्पेंड चल रही महिला कोच को टर्मिनेट किया जा सकता है.

महिला कोच के खिलाफ दाखिल की गई चार्जशीट
हरियाणा खेल विभाग के निदेशक यशेंद्र सिंह द्वारा दस्तखत की गई इस चार्जशीट के मुताबिक हरियाणा सिविल सेवा (दंड और अपील) नियम 2016 के नियम 7 के तहत 6 सजाओं के लिए आरोप पत्र जारी किया है. सजाओं में सेवा से बर्खास्तगी, सेवा से निष्कासन, अनिवार्य सेवानिवृत्ति, कम वेतन संरचना में कटौती, पदोन्नति रोकना और वेतन वृद्धि रोकने को शामिल किया गया है.

महिला कोच में सीएम के खिलाफ किया अभद्र भाषा का इस्तेमाल
खेल विभाग द्वारा महिला कोच को जानकारी दी गई है कि जिला खेल अधिकारी ने 11 अगस्त 2023 को रिपोर्ट दी थी कि उनके द्वारा एक मीडिया बाइट में सीएम के लिए ‘घटिया’ और ‘गिरा हुआ’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया. इसके बाद इस बाइट को सोशल मीडिया पर भी प्रसारित किया गया. कोच ने सीएम के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और सीएम के सम्मान और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई है. उनका ये रवैया यह दर्शाता है कि वो एक गैर-जिम्मेदार और लापरवाह कोच हैं.

45 दिनों में देना होगा जवाब
चार्जशीट में कहा गया है कि कोच का गंभीर दुर्व्यवहार उसे अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए उत्तरदायी बनाता है. महिला कोच को 45 दिन के अंदर जवाब देने को कहा गया है.

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...