8.9 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यUP: हल्दी की रस्म के दौरान दूल्हे को पिता को मारी गोली,...

UP: हल्दी की रस्म के दौरान दूल्हे को पिता को मारी गोली, शादी में न बुलाने से नाराज था युवक

Published on

गाजियाबाद ,

गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. शादी में निमंत्रण न मिलने से नाराज एक युवक ने हल्दी समारोह के दौरान दूल्हे के पिता को गोली मार दी. गोली सोनू (40) के बाएं हाथ में लगी, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं.

यह घटना ट्रॉनिका सिटी के आसरा अपार्टमेंट की है, जहां 22 मार्च को दीपांशु की शादी होने वाली थी. शादी से पहले हल्दी समारोह का आयोजन किया गया था. इसी दौरान सोसायटी में रहने वाला युवक वंश अपने दोस्त तरुण के साथ वहां पहुंचा. बताया जा रहा है कि वंश शराब के नशे में था और बिना बुलाए फंक्शन में पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा.

गोली लगते ही मची अफरा-तफरी
वंश की हरकतों से माहौल खराब होता देख दीपांशु के पिता सोनू ने उसे वहां से जाने के लिए कहा. इससे नाराज होकर वंश ने अवैध हथियार निकालकर फायरिंग कर दी, जिससे सोनू के बाएं हाथ में गोली लग गई. गोली चलते ही समारोह में अफरा-तफरी मच गई. परिजन तुरंत घायल को अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचना दी.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि वंश और उसके साथी तरुण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें बनाई गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है. शादी के माहौल में खुशियों के बीच अचानक हुए इस हमले से परिवार वाले सदमे में हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है.

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...