4.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यदिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी, बच्चों और सास-ससुर को जिंदा जलाया

दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी, बच्चों और सास-ससुर को जिंदा जलाया

Published on

चंडीगढ़

पंजाब के जालंधर के महितपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नशे के आदी एक युवक ने अपने सास-ससुर, पत्नी और दो बच्चों को जिंदा जलाकर मार डाला। वारदात सोमवार देर रात की बताई जा रही है। इस संबंध में एसपी सर्बजीत सिंह बाहिया ने कहा कि हत्या का आरोपी दामाद काली फरार है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, बीठला की महिला की शादी खुरशैदपुर के युवक से हुई थी। उसका पति नशे का आदी है। इस वजह से दोनों के बीच मनमुटाव होता रहता था। नाराज महिला अपने मायके आई हुई थी। सोमवार रात को उसका पति काली उसे लेने आया था। हालांकि बाद में रात को सोते समय उसने घर के बाहर ताला लगाया और पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी जिससे उसकी पत्नी, दो बच्चों और सास-ससुर सभी की मौत हो गई। पुलिस द्वारा शवों को सिविल अस्पताल नकोदर में भेज दिया गया है। थाना प्रमुख बलराज सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

वारदात के बाद आरोपी बोला- मैंने ही लगाई आग
सोमवार रात जब पूरा परिवार सोया हुआ था तो काली ने कमरे को बाहर से लॉक कर दिया। उसने कमरे में पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी। आग लगने और चीख-पुकार का भी काली को तरस नहीं आया। अपनी आंखों के सामने ही उसने अपनी पत्नी, बेटी, बेटा, सास और ससुर को जिंदा जला दिया। पड़ोसियों के मुताबिक काली ने आग लगाने के बाद चिल्लाते हुए कहा कि मैंने ही आग लगाई है। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...