3.6 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यहिमाचल चुनाव: कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, CM जयराम की सीट पर...

हिमाचल चुनाव: कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, CM जयराम की सीट पर इस नेता को दिया टिकट

Published on

शिमला,

हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने 46 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. खास बात यह है कि बीजेपी के वर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सीट पर कांग्रेस ने चेतराम ठाकुर को टिकट दिया है. चेतराम ठाकुर इस समय हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के महासचिव हैं. बता दें कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं और सभी सीटों पर 12 नवंबर को एक साथ मतदान होगा. 8 दिसंबर को मतगणना होगी. फिलहाल राज्य में भाजपा की सरकार है. लेकिन इस बार चुनाव रोचक होने वाला है, क्योंकि भाजपा और कांग्रेस के साथ ही आम आदमी पार्टी भी मैदान में है.

पार्टी ने धर्मशाला से सुधीर शर्मा को मैदान में उतारा है. वहीं, कुल्लू से सुंदर ठाकुर को टिकट मिला है. मंडी से चंपा ठाकुर को टिकट दिया गया है. मुकेश अग्निहोत्री को हरोली, आशा कुमारी को डलहौजी तो वहीं सुखविंदर सुखू को नादौन से चुनाव लड़ने के लिए टिकट मिला है.हिमाचल में कांग्रेस की पहली लिस्ट में मौजूदा 20 विधायकों में से 19 को टिकट दिया गया है. किन्नौर से विधायक जगत नेगी का पहली लिस्ट में नाम नहीं है, सात पूर्व मंत्रियों को टिकट दिया गया है.

बीजेपी में टिकट के लिए घमासन
हिमाचल प्रदेश में टिकट बंटवारे पर मंथन के लिए सोमवार सुबह दिल्ली के हरियाणा भवन में बीजेपी इलेक्शन कमेटी की मीटिंग 10 घंटे तक चली थी, लेकिन उम्मीदवारों के नाम पर फाइनल मुहर नहीं लग सकी. बैठक के बाद भी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि किन-किन सीटों पर सहमति बन गई और कहां अभी भी पेंच फंसा हुआ है. बीजेपी इलेक्शन कमेटी की मीटिंग में उम्मीदवारों पर मुहर न लगने की वजह से पार्लियामेंट्री बोर्ड की मीटिंग टाल दी गई थी, जो अब मंगलवार को होगी. पार्टी की पार्लियामेंट्री बोर्ड कैंडिडेट के नाम पर अंतिम मुहर लगाएगी.

पार्टी ने कराया आंतरिक सर्वे
इस बार लड़ाई कड़ी होती देख भाजपा ने भी चुनाव से पहले आंतरिक सर्वे कराया है. विधानसभा चुनाव में भाजपा फूंक-फूंक कर कदम रख रही है. पार्टी को किसी भी नुकसान से बचाने के लिए नेतृत्व ने ठोस रणनीति भी बनाई हुई है. बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश में उम्मीदवार तय करने के लिए आंतरिक मतदान कराया है. पार्टी ने चारों संसदीय क्षेत्रों में पार्टी पदाधिकारियों से उनकी तीन-तीन पसंद मांगी हैं.

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...