11.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराज्यAMU में होली मिलन समारोह आयोजन की अनुमति नहीं मिलने पर हिंदू...

AMU में होली मिलन समारोह आयोजन की अनुमति नहीं मिलने पर हिंदू छात्र भड़के, PM मोदी तक मामला पहुंचाने की तैयारी

Published on

अलीगढ़

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा हिंदू छात्रों को होली मिलन समारोह के आयोजन की अनुमति नहीं देने पर मंगलवार को हिंदू छात्रों ने नाराजगी जताई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में एएमयू को मिनी इंडिया बताया था। एएमयू प्रशासन हिंदू छात्रों के साथ भेदभाव की नीति अपना रहा है। हिंदू छात्रों को किसी मजहब के धार्मिक आयोजनों से कोई आपत्ति नहीं है, जबकि एएमयू परिसर के हाल में रोजा इफ्तार पार्टी करने के साथ चेहल्लुम का आयोजन करने के अलावा ताजिये निकाले जाते हैं। छात्रों ने होली मिलन समारोह की अनुमति नहीं मिलने पर पूरा मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संज्ञान में लाने की चेतावनी दी है।

एएमयू के मास्टर्स के छात्र अखिल कौशल ने बताया कि हिंदू छात्रों ने 25 फरवरी को एएमयू के प्रॉक्टर को वाइस चांसलर के नाम पत्र सौंप कर आगामी 9 मार्च को एएमयू के एनआरएससी क्लब में होली मिलन समारोह आयोजन करने की अनुमति मांग थी। इसको लेकर वाइस चांसलर ने प्रोफेसरों, डीन की मीटिंग बुलाई। इस संबंध में छात्र दोबारा जब प्रॉक्टर प्रोफेसर वसीम अली से मिले, तो प्रॉक्टर ने बताया मीटिंग में होली मिलन समारोह के आयोजन के बारे में चर्चा होने के उपरांत निर्णय लिया गया कि होली मिलन समारोह आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

एएमयू में अन्य धर्म के धार्मिक आयोजन
मीटिंग में जिस तरह की चर्चा हुई है, उसके ऑडियो और वीडियो हमारे पास मौजूद हैं, अगर हमको अनुमति नहीं दी गई तो हम उन ऑडियो वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करेंगे। एएमयू में अन्य धर्म के धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। हालांकि हिंदू छात्रों को उनसे कोई आपत्ति नहीं है तो फिर हिंदू छात्रों को होली मिलन समारोह के आयोजन से क्यों रोका जा रहा है, जबकि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में एएमयू को मिनी इंडिया बताया था।

इंडिया सभी धर्म के सम्मान करने के बारे में जाना जाता है, इसलिए एएमयू की वाइस चांसलर प्रोफेसर नईमा खातून को भी सभी धर्म का सम्मान रखते हुए उनके कार्यक्रम की अनुमति देनी चाहिए। अगर हमको होली मिलन समारोह आयुर्वेद करने की अनुमति नहीं दी गई तो इस मामले को हम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संज्ञान में लाएंगे।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

सीनियर एडवोकेट एचएस फूलका भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दीं शुभकामनाएं

चंडीगढ़/दिल्ली। पंजाब की राजनीति में बुधवार को उस समय बड़ा मोड़ आ गया जब...

पंजाब में गेहूं खरीद के पहले ही दिन मंडियों में पसरा सन्नाटा, 45 हजार आढ़ती हड़ताल पर

चंडीगढ़। पंजाब में आज से गेहूं की सरकारी खरीद का आगाज हो गया है,...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सौगात, यूनिफॉर्म के लिए दी राशि

जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात...