11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यजामनगर: होटल में लगी भीषण आग, घंटों लपटों के बीच फंसे रहे...

जामनगर: होटल में लगी भीषण आग, घंटों लपटों के बीच फंसे रहे लोग

Published on

जामनगर,

गुजरात के जामनगर में एक होटल में भीषण आग लग गई थी, जिससे 20-25 लोग अंदर फंस गए थे. घंटों की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है और होटल में जो भी लोग फंसे हुए थे उन्हें भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है. हालांकि जिन तीन लोगों को धुएं की वजह से सांस लेने में दिक्कत थी, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

आग लगने की यह घटना होटल Alento में हुई थी और पूरी इमारत धूं-धूं कर जल रही थी. आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची थी. दमकलकर्मी घंटों तक आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे रहे, जिसके बाद लोगों को सुरक्षित निकाला जा सका.

शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह बताई जा रही है. जामनगर नगर निगम और रिलायंस इंडस्ट्रीज के करीब 20 दमकलकर्मियों ने होटल में लगी आग को बुझाने में अहम भूमिका निभाई.रिपोर्ट के मुताबिक यह होटल जामनगर सिटी सेंटर से 25 किलोमीटर दूर है. इस होटल में 36 रूम के साथ डाइनिंग और रेस्टोरेंट भी है.

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...