9.8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्य'इंडी गठबंधन वाले रामलला को फिर से टेंट में भेजना चाहते हैं…',...

‘इंडी गठबंधन वाले रामलला को फिर से टेंट में भेजना चाहते हैं…’, बस्ती में बोले PM मोदी

Published on

नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश के बस्ती में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर कांग्रेस और सपा गठबंधन रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन वाले रामलला को फिर से टेंट में भेजना चाहते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि 25 मई को बस्ती की जनता तुष्टिकरण को कब्रिस्तान में दफन करने के लिए वोट करेगी।

सपा पर पीएम मोदी ने साधा निशाना
पीएम मोदी ने कहा, “सपा ने यूपी को केवल बदनामी दी थी। हमारी बहन-बेटियों का घर से निकलना मुश्किल था। लोग जमीन खरीदने से डरते थे, जमीन खरीदी तो कोई न कोई कब्जा कर लेता था। गुंडे-माफिया सपा के मेहमान होते थे, दंगाइयों को स्पेशल प्रोटोकॉल मिलता था, आतंकवादियों को जेल से छोड़ने का फरमान जारी होता था। इस चुनाव में ऐसी कोई गलती नहीं करनी है, जिससे इन लोगों का हौसला बढ़े।”

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस के शहजादे तो राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटना चाहते हैं। ये राम मंदिर पर बाबरी ताला लगाने का सपना देख रहे हैं। ये रामलला को फिर से टेंट में भेजना चाहते हैं।”

पीएम मोदी ने सपा के 79 सीटें जीतने वाले दावे पर कहा, “कांग्रेस और सपा के दोनों शहजादे अफवाह फैला रहे हैं कि वे यूपी की 79 सीटें जीतेंगे। पहले मैं सुनता था कि लोग दिन में सपने देखते थे, लेकिन अब समझ आया कि दिन में सपने देखने का मतलब क्या होता है। 4 जून को यूपी की जनता उन्हें जगाएगी और फिर वे ईवीएम को दोष देंगे।”

मैं अच्छे काम करने जा रहा- पीएम मोदी
गरीबों को मिल रहे राशन का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “जब भी आपको कोई पुण्य का काम करने को मिले, तो क्या आपको वह अवसर खो देना चाहिए? अगर आप वोट नहीं डालेंगे, तो क्या आपको पुण्य मिलेगा? अगर 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है, तो वे आशीर्वाद देते हैं। लेकिन अगर आपने वोट नहीं दिया होता तो क्या वह पुण्य आपका गिना जाता? मैं ऐसे अच्छे काम करने जा रहा हूं कि जो लोग वोट देंगे उन्हें पुण्य जरूर मिलेगा।”

 

Latest articles

निर्माण कार्यों में देरी पर भड़कीं राज्यमंत्री कृष्णा गौर: 31 मई तक किचन निर्माण पूर्ण करने का अल्टीमेटम

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

कस्तूरबा अस्पताल में ‘वाटिका जलपान गृह’ के नवीनीकृत काउंटर का लोकार्पण

भोपाल। बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा सामाजिक सरोकारों की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम...

भेल विक्रम स्कूल का 12वीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, चिराग ने केमिस्ट्री में रचे 100 अंक

भोपाल। पिपलानी स्थित भेल विक्रम हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड...

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...