6.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्य18 कुत्तों को जहरीला इंजेक्शन लगाकर मार डाला, आरोपी बोला- मुझे आदेश...

18 कुत्तों को जहरीला इंजेक्शन लगाकर मार डाला, आरोपी बोला- मुझे आदेश मिला था

Published on

एलुरू,

आंध्र प्रदेश के एलुरू में 18 आवारा कुत्तों को जहर देकर मार डाला गया. मामला चेब्रोले गांव का है. जानकारी के मुताबिक, के वीरबाबू नामक शख्स ने ग्राम सचिव और सरपंच के पति के आदेश पर आवारा घूम रहे कुत्तों को जहरीला इंजेक्शन लगाकर मार डाला.एनिमल एक्टिविस्ट चल्लापल्ली श्रीलता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने कहा कि जानवरों के साथ ऐसी क्रूरता करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

आरोपी वीरबाबू ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उसे ऐसा करने का आदेश मिला था. जब इस आदेश के बारे में उससे पूछा गया तो बताया कि चेबरोल गांव के सरपंच और सचिव ने उसे आदेश दिया था कि जहरीला इंजेक्शन देकर इन कुत्तों को मार डालो. उधर, एक साथ बड़ी संख्या में कुत्तों की मौत के बाद डॉग लवर्स संगठनों ने ग्राम सचिव और सरपंच के पति के खिलाफ त्वरित व कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

तेलंगाना में 100 कुत्तों की मौत
उल्लेखनीय है कि इससे पहले तेलंगाना में भी ऐसा ही मामला सामने आया था. यहां 100 आवारा कुत्तों की मौत हो गई थी. उनका शव एक गड्ढे में पड़ा मिला था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था. वीडियो वायरल होने के बाद राज्य में काफी बवाल मचा था.

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...