21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeराज्यमेरठ मर्डर: हीरोइन बनने की ख्‍वाहिश में घर से कई बार भाग...

मेरठ मर्डर: हीरोइन बनने की ख्‍वाहिश में घर से कई बार भाग चुकी थी मुस्‍कान, गांजा फूंकने की लती!

Published on

मेरठ:

सौरभ हत्‍याकांड की परतें लगातार खुल रही हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मुस्‍कान रस्‍तोगी महत्‍वाकांक्षी थी। वह फिल्‍मों में हीरोइन बनना चाहती थी। इसके लिए वह कई बार घर से भाग चुकी है। पुलिस ने इस मामले की भी जांच शुरू कर दी है। उसके परिवार वालों से जल्‍द पूछताछ की जा सकती है। पुलिस पता लगाने की कोशिश करेगी कि क्‍या वह अकेले घर से भागती थी या साथ में कोई और रहता था।

इस पूरे मामले में मुस्कान के प्रेमी साहिल शुक्ला का नाम सामने आ रहा है, जिसके साथ मुस्कान कई बार घर से भागी थी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं साहिल ने मुस्कान को भागने में मदद तो नहीं की।

बेटी की जिद से टूट गई मुस्‍कान
मुस्कान के परिवार के अनुसार, सौरभ की हत्या के बाद मुस्कान लगातार पुलिस को गुमराह करती रही। वह सौरभ की हत्या करने के बाद अपने दोस्त साहिल के साथ घूमने चली गई थी और 13 दिन बाद घर लौटी। इस दौरान, मुस्कान की बेटी पीहू बार-बार अपने पिता के पास जाने की जिद करती रही, जिससे मुस्कान रोने लगी। मुस्कान की मां, कविता रस्तोगी ने जब उसे शांत करने की कोशिश की और अपना पूरा साथ देने का भरोसा दिलाया, तब मुस्कान ने हत्या की पूरी सच्चाई बताई।

14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में साहिल और मुस्‍कान
मुस्कान ने बताया कि साहिल के साथ मिलकर उसने सौरभ की हत्या की थी। इसके बाद उसके माता-पिता उसे लेकर थाने गए। पुलिस ने इस जानकारी के बाद साहिल को गिरफ्तार किया। बुधवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...