5.3 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यनेताजी के सम्मान में प्रचार करने नहीं जाते थे मोदी, केशव मौर्य...

नेताजी के सम्मान में प्रचार करने नहीं जाते थे मोदी, केशव मौर्य बोले- मैनपुरी में अब खिलेगा कमल

Published on

मैनपुरी

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कमल खिलेगा। मौर्य ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के बडे़ नेता थे। उनके निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर अब भाजपा का कमल खिलेगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेताजी का कितना सम्मान करते थे, इस बात का अन्दाजा इससे लगा सकते हैं कि वह 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में नेताजी के निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार करने नहीं गए थे।’ गौरतलब है कि मैनपुरी से सांसद और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का पिछली 10 अक्टूबर को 82 साल की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। यादव ने साल 2014 का लोकसभा चुनाव मैनपुरी और आजमगढ़ सीटों से लड़ा था और दोनों ही जगह उन्हें जीत हासिल हुई थी।

बाद में उन्होंने मैनपुरी सीट छोड़ दी थी। भाजपा ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में मैनपुरी सीट से शत्रुघ्न सिंह चौहान को मुलायम के मुकाबले मैदान में उतारा था। मुलायम के यह सीट छोड़ने पर हुए उपचुनाव में पार्टी ने प्रेम सिंह शाक्य को उम्मीदवार बनाया था। बाद में 2019 के आम चुनाव में भी शाक्य को ही भाजपा का टिकट मिला था। मुलायम की प्रतिष्ठापूर्ण सीट के उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा अभी नहीं हुई है। इसके लिए समाजवादी पार्टी ने अभी कोई उम्मीदवार भी घोषित नहीं किया है।

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...