11.6 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यथाने में मां-बहनें, पिता पर सियासी दबाव... BMW कांड का आरोपी मिहिर...

थाने में मां-बहनें, पिता पर सियासी दबाव… BMW कांड का आरोपी मिहिर शाह ऐसे हुआ गिरफ्तार

Published on

मुंबई,

मुंबई के बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन केस में फरार चल रहे आरोपी और शिवसेना नेता के बेटे मिहिर शाह को मंगलवार को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वो दो दिन से फरार चल रहा था. उसने अपनी लग्जरी कार से एक स्कूटी सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी थी, जिसमें महिला की मौत हो गई. दूसरी तरफ अबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए जुहू स्थित उस बार को सील कर दिया, जहां आरोपी को शराब परोसी गई थी.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 24 वर्षीय मिहिर शाह रविवार सुबह से पुलिस से बचता हुआ भाग रहा था, लेकिन मुंबई के पास विरार से उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उससे पहले उसकी मां और दो बहनों को ठाणे जिले के शाहपुर से पूछताछ के लिए मुंबई लाया गया था. उन तीनों को थाने में ही बैठाकर रखा गया था. सूत्रों का कहना है कि यही दबाव काम आया और मिहिर की गिरफ्तारी में बड़ी कामयाबी मिल गई.

हादसे के बाद गर्लफ्रेंड के घर पहुंचा, मां और बहन से हुई मुलाकात
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी मिहिर शाह हादसे के बाद अपनी कार को छोड़कर कलानगर से बोरीवली अपनी गर्लफ्रेंड के घर ऑटोरिक्शा से गया था. वहां उसकी गर्लफ्रेंड ने उसकी बहन को फोन किया. इसके बाद बहन और मां उससे मिलने के लिए आई थी. फिर वे लोग शाहपुर के लिए रवाना हो गए. वहां एक दिन रुकने के बाद मिहिर विरार के लिए निकल गया. यहां उसने एक दोस्त के मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था.

पिता को जमानत मिलने के बावजूद परिवार पर था सियासी दबाव
इसके अलावा मिहिर शाह के पिता राजेश शाह ने अपने बेटे के भागने में सक्रिय रूप से मदद की थी. हादसे के बाद बीएमडब्ल्यू कार ले जाने की योजना बनाई थी. उनको रविवार को ही पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन सोमवार को कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी. इसके बावजूद उन पर राजनीतिक दबाव बहुत बढ़ गया था, क्योंकि सूबे के सीएम एकनाथ शिंदे ने साफ शब्दों में कहा था कि दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा.

मुंबई के जुहू में स्थित बार सील, जहां आरोपी को परोसी गई शराब
महाराष्ट्र के आबकारी विभाग ने मुंबई के जुहू इलाके में एक बार को सील कर दिया है, जहां शनिवार रात को मिहिर शाह और उसके दोस्त गए थे. वहां बार मैनेजर ने मिहिर को शराब परोसी थी, जिसकी उम्र अभी 24 साल भी नहीं हुई है. महाराष्ट्र में शराब पीने की कानूनी उम्र 25 साल है. आबकारी विभाग के अधिकारी ने कहा कि नियमों के उल्लंघन के लिए जिला कलेक्टर के आदेश पर बार को सील करने की कार्रवाई की गई.

पुलिस ने कोर्ट में पेश किया हादसे का खौफनाक सीसीटीवी फुटेज
पुलिस ने कोर्ट में इस हादसे का खौफनाक सीसीटीवी फुटेज पेश किया. इसमें मिहिर शाह अपनी लग्जरी कार से कावेरी नखवा को 1.5 किलोमीटर तक घसीटता हुआ देखा गया. इसके बाद कार रुकी. मिहिर और बिदावत ने महिला को बोनट से उतारा. उसे सड़क पर लिटाकर फरार हो गए. इस दौरान ड्राइविंग सीट पर बिदावत आ गया. कार को पीछे करते समय वो पीड़िता को बेरहमी से कुचलते हुए तेज रफ्तार से फरार हो गया.

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...