5.3 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्य'मां ने सनस्क्रीन भेजी है, लेकिन लगाता नहीं हूं' भारत जोड़ो यात्रा...

‘मां ने सनस्क्रीन भेजी है, लेकिन लगाता नहीं हूं’ भारत जोड़ो यात्रा के बीच बोले राहुल गांधी

Published on

नई दिल्ली,

कन्याकुमारी से कश्मीर के लिए निकली कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का नेतृत्व कांग्रेस नेता राहुल गांधी कर रहे हैं. यात्रा के दौरान ऐसे कई वाकये सामने आए, जब राहुल गांधी सोशल मीडिया पर चर्चा का कारण बन गए.लोगों के जहन में अक्सर ये सवाल आता था कि दिनभर आगे बढ़ने वाली यात्रा के शाम के समय कहीं रुकने के बाद राहुल गांधी अपना समय कैसे व्यतीत करते हैं. इन सवालों का जवाब खुद राहुल गांधी ने ही दिया है.

सोमवार को राहुल गांधी ने कहा कि जब दिनभर चलने के बाद शाम को भारत जोड़ो यात्रा रुकती है तो वे अपनी मां-बहन और दोस्तों से बात करते हैं. इस दौरान वो कसरत भी करते हैं और कुछ पढ़ते भी हैं. राहुल गांधी ने बताया कि उनकी मां (सोनिया गांधी) ने उनके लिए सनस्क्रीन (sunscreen) भेजी है, लेकिन वे उसका इस्तेमाल नहीं करते हैं.

बता दें कि हाल ही में राहुल गांधी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे एक बच्चे के साथ सड़क पर पुशअप्स करते नजर आ रहे थे. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने राहुल गांधी की फिटनेस की जमकर तारीफ की थी.भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो कि अब तक चार राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से गुजर चुकी है. यात्रा का समापन कश्मीर के श्रीनगर में होना है.

शरद पवार कर सकते हैं यात्रा का स्वागत
भारत जोड़ो यात्रा 9 नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी. सूत्रों के मुताबिक, यहां एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार और उनकी बेटी लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले यात्रा का स्वागत कर सकते हैं. यह दूसरा मौका होगा जब कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में विपक्ष का कोई शीर्ष नेता नजर आएगा. इससे पहले 7 सितंबर को तमिलनाडु के सीएम और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन को यात्रा शुरू होने पर कन्याकुमारी में राहुल गांधी को तिरंगा सौंपते हुए देखा गया था.

12 राज्यों से होकर गुजरेगी यात्रा
कांग्रेस की 3750 किमी की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी. यह दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में कश्मीर तक 3,750 किमी का सफर पूरा करेगी. इस यात्रा में राहुल गांधी बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहे हैं. वायनाड के सांसद अपनी जनसभाओं के दौरान सांप्रदायिक सद्भाव की बात करते रहे हैं.

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...