8.9 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यनवजोत सिंह सिद्धू को जान का खतरा? जेल अधीक्षक को लिखा पत्र...

नवजोत सिंह सिद्धू को जान का खतरा? जेल अधीक्षक को लिखा पत्र और कुछ देर बाद हुए बेहोश

Published on

चंडीगढ़

पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू को जान का खतरा है। पंजाब की पटियाला जेल में बंद नवजोत सिंह सिद्धू इसे लेकर टेंशन में हैं। उन्होंने जेल अधीक्षक को पत्र लिखकर जान को खतरे की आशंका जताई है। उन्होंने इस तरह का लेटर छह महीने पहले भी जेल अधिक्षक को लिखा था। गुरुवार को इसी टेंशन में सिद्धू की हालत खराब हो गई, वह बेहोश हो गए और उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लाया गया। हालांकि जरूरी जांचों और कुछ देर अंडर ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से वापस जेल भेज दिया।लुधियाना कोर्ट में बलविंदर सिंह मक्कड़ बनाम भारत भूषण आशू केस चल रहा है। इसी केस के सिलसिले में नवजोत सिंह सिद्धू को पेशी के लिए समन जारी किया गया था। शुक्रवार को उन्हें पेशी के लिए कोर्ट ले जाया जाएगा।

‘एक-दूसरे के पाले पर फेंक रहे गेंद’
नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला की सेंट्रल जेल में बंद हैं। उन्हें शुक्रवार को पेशी के लिए पटिलाया जेल से लुधियाना कोर्ट जाना है। ऐसे में सिद्धू ने खुद की सुरक्षा की मांग रखी और कुछ देर बाद बेहोश हो गए। सिद्धू के ट्विटर हैंडल से उनके हाथ से लिखे गए वे पत्र भी ट्वीट किए गए हैं जिनमें उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा मांगी है। उन्होंने लेटर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘क्या कोई जिम्मेदारी लेगा? ऐसा लगता है कि हर कोई एक दूसरे के पाले पर गेंद फेंक रहा है।’

‘जेड प्लस सुरक्षा भी नहीं’
नवजोत सिंह सिद्धू ने सुपरिटेंडेंट जेल को जो लेटर लिखा है उसमें उन्होंने गंभीर आशंका व्यक्त की है। उन्होंने लिखा है कि उनकी लुधियाना कोर्ट में 21 अक्टूबर को पेशी है। 20 मई 2022 को जेल में आने के दो दिन बाद ही उनकी Z+ सिक्योरिटी वापस ले ली गई थी। इससे पहले वह पीजीआई जांच के लिए गए थे। तब उनकी यह विजिट गुप्त रखी गई थी।

‘लुधियाना कोर्ट में हो चुका है ब्लास्ट’
सिद्धू ने लिखा है कि लुधियाना कोर्ट में बम ब्लास्ट हो चुका है, वहां काफी खतरा है। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी एसएसपी पटियाला लें या पंजाब सरकार, उसके बाद वह कोर्ट में पेशी के लिए तैयार हैं, अन्यथा उनकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी कराई जाए 6 महीने पहले भी सिद्धू को इसी मामले में कोर्ट में पेश होना था, उन्होंने तब भी इसी तरह का लेटर जेल अधीक्षक को लिखा था। तब उन्होंने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का उदाहरण लेकर अपनी जान को खतरा बताया था।

बताया जा रहा है कि इसी चिंता में सिद्धू की गुरुवार को तबीयत खराब हो गई। वह जेल में बेहोश हो गए। गुरुवार को उनका जन्मदिन भी था। सिद्धू को राजिंदरा अस्पताल लाया गया। यहां उनका बीपी वगैहर चेक हुआ और कुछ देर बाद वापस जेल भेज दिया गया।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...