8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्य200 पर सिमट जाएगा NDA गठबंधन... इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार, अफजाल...

200 पर सिमट जाएगा NDA गठबंधन… इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार, अफजाल अंसारी का दावा

Published on

गाजीपुर

अफजाल अंसारी ने कहा कि पहले से बने बनाये एग्जिट पोल दिखाये जा रहे हैं। इससे भ्रम की स्थिति बनी है। जनता को गुमराह करना अपराध है।अफजाल अंसारी ने दावा किया कि एनडीए गठबंधन के सत्ता की समाप्ति 4 जून को होने जा रही है। पूर्वांचल की वाराणसी और गोरखपुर सीट को छोड़कर सभी सीट इंडिया गठबंधन जीत रहा है। लेकिन उन दोनों सीट पर भी कांटे की टक्कर है। लाभार्थी समूह ने बीजेपी को वोट नहीं किया है। ऐसा गाजीपुर में भी दिखेगा। 300 से अधिक सीट जीतकर इंडिया गठबंधन की सरकार पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है।

अफजाल अंसारी ने तमाम प्रदेशों के गणित को बताते हुए कहा कि आंध्र प्रदेश में एनडीए को दो सीट का फायदा हो सकता है। उड़ीसा में भी दो सीट का फायदा एनडीए को हो सकता है। बंगाल में 18 सीट से ज्यादा पर नहीं जा सकते बाकी जगह एनडीए को सीट का नुकसान हो रहा है। कर्नाटक में सेक्स स्कैण्डल की वजह से बीजेपी की कमर टूट गई है।कर्नाटक में 28 में 8 सीट भी मिलना मुश्किल है।

एनडीए को कर्नाटक में 18 सीट, राजस्थान में 8 सीट, मध्यप्रदेश में 7 सीट, छतीसगढ़ में 2 सीट, महाराष्ट्र में 22 सीट, झारखंड में 4 सीट, बिहार में 20 सीट और उत्तर-प्रदेश में 20 से 25 सीट का नुकसान हो रहा है। हिमाचल,हरियाणा ,दिल्ली और पंजाब हर जगह एनडीए को सीटों का नुकसान हो रहा है। अफजाल अंसारी ने कहा कि 2024 में इंडिया गठबंधन की बहुमत की सरकार बनने जा रही है। एनडीए 200 से कम सीट पर सिमट जायेगी। गाजीपुर में अबतक की जीत के अभी तक के रिकार्ड के टूटने का भी दावा अफजाल अंसारी कर रहे हैं। सोमवार को पत्रकार वार्ता के दौरन अफजाल ने यह बातें कहीं।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...