8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यएनडीए चार सौ पार करेगी, हरिद्वार पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने...

एनडीए चार सौ पार करेगी, हरिद्वार पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया दावा

Published on

हरिद्वार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को हरिद्वार पहुंचे। चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र ऋषिकुल क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सीएम धामी ने श्रद्धालुओं से हाल जाना और मीडिया से बात की। सीएम धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा चल रही है और किसी भी यात्री को कोई परेशानी न हो, इसके लिए हमने जोरदार तैयारी की हुई है। इसी को लेकर आज हरिद्वार में श्रद्धालुओं से भी हमारी बातचीत हुई है।

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार देश के कोने-कोने से चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करती है। सरकार उनके मंगलमय यात्रा की कामना करती है। यात्रा में किसी को कोई परेशानी न हो, इसके लिए उत्तराखंड सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

पीएम मोदी की योजनाओं पर जनता ने मुहर लगाई- धामी
एग्जिट पोल के आंकड़ों पर उन्होंने कहा कि चुनाव के नतीजे भी हमारे पक्ष में ही होंगे। हमें उम्मीद है कि एनडीए चार सौ पार करेगी। देश की जनता ने पीएम नरेंद्र मोदी की नीति और विकसित भारत के संकल्पों पर मुहर लगाई है। पिछले दस साल में देश में कई विकास कार्य हुए हैं। मोदी सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जिस पर देश की जनता ने मुहर लगाई है।

विपक्ष ने बीजेपी की हार और इंडिया गठबंधन की 295 सीटों का दावा किया
लोकसभा चुनाव के लिए देशभर में सात चरणों में वोट डाले गए। शनिवार को अंतिम चरण के मतदान के बाद देर शाम तमाम एजेंसियों और न्यूज चैनल्स के एग्जिट पोल सामने आए। एग्जिट पोल में एनडीए सरकार को एक बार फिर बहुमत मिलता नजर आया। एग्जिट पोल को सत्ता पक्ष के नेता सही बताते हुए केंद्र में एक बार फिर एनडीए सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ विपक्षी दलों के नेता एग्जिट पोल को फर्जी बता रहे हैं। विपक्षी नेताओं का कहना है कि 4 जून को सभी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे और देश में 295 प्लस सीटों के साथ इंडिया गठबंधन की सरकार बनने वाली है।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...