11.6 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यनोएडा: रेप के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, डेढ़ साल की...

नोएडा: रेप के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, डेढ़ साल की बच्ची से की थी दरिंदगी

Published on

नोएडा ,

नोएडा पुलिस ने एनकाउंटर के बाद रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान उदयवीर के तौर पर हुई है. डीसीपी के मुताबिक सेक्टर 39 की पुलिस को रेप के आरोपी उदयवीर की तलाश थी. इस बीच पुलिस को उसके मूवमेंट की जानकारी मिली.

पुलिस ने सेक्टर 42 के आसपास के इलाकों में ट्रैप लगाया. पुलिस से खुद को घिरता देख उदयवीर ने फायरिंग की और वो जंगल की तरफ भागने का प्रयास करने लगा. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी उदयवीर को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया.

मुठभेड़ के बाद रेप का आरोपी गिरफ्तार
आरोपी के पास से पुलिस को एक तमंचा मिला है, जिससे उसने पुलिस टीम पर गोली चलाई थी. उदयवीर ने एक डेढ़ साल की बच्ची से रेप की वारदात को अंजाम दिया था. पीड़िता के परिजनों ने थाना सेक्टर-39 में मुकदमा दर्ज कराया था. 12 घंटे के अंदर ही पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि उदयवीर मथुरा का रहने वाला है.

पुलिस फरार आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दे रही थी. 9 जुलाई को थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से प्राप्त लोकेशन के आधार पर उसके बारे में जानकारी जुटाई गई.

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी की थी
पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी के सेक्टर-42 के जंगल में छुपे होने का पता चला जिसके बाद इलाके की कॉम्बिंग की गई. कॉम्बिंग के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपी को ढूंढ रही थी. इसी दौरान 20 साल के उदयवीर की पुलिस संग मुठभेड़ हुई.

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...