11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यखालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के घर लोगों ने फहराया तिरंगा, वीडियो...

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के घर लोगों ने फहराया तिरंगा, वीडियो जारी कर दे चुका था धमकी

Published on

नई दिल्ली

पूरे देश में आजादी के अमृत महोत्सव की रौनक देखी जा रही है। घरों से लेकर दुकानों तक, ऊंची-ऊंची इमारतों से लेकर शहर के चौराहों तक सिर्फ तिरंगे ही तिरंगे नजर आ रहे हैं। इसी बीच खालिस्तानी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू के आवास पर भी तिरंगा लहरा दिया गया। कुछ दिन पहले एक वीडियो जारी कर इसने पंजाब के सीएम भगवंत मान को धमकाया था और हर जगह खालिस्तानी झंडा फहराने वालों के लिए इनाम की घोषणा भी की थी।

पन्नू के आवास में फहराया तिरंगा
गुरपतवंत सिंह पन्नू ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ का स्वयंभू सरगना है। वह अमृतसर के खानकोट गांव में पैदा हुआ था। बाद में वह विदेश चला गया और आईएसआई के सहयोग से पंजाब में खालिस्तानी अलगाववादी मुहिम को फिर से जिंदा करने की कोशिश में है। 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले लोगों का एक समूह यहां पन्नू के आवास पर पहुंचा और तिरंगा फहराया। पन्नू के आवास के बाहर कई लोगों को भारतीय झंडा लहराते हुए भी देखा गया। एसएफजे एक यूएस आधारित खालिस्तानी अलगाववादी समूह है जिसकी स्थापना पन्नून ने की थी। इसे 2019 में भारत में बैन कर दिया गया था।

भारत में परिवार का कोई सदस्य नहीं
विदेश में बैठा खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर पंजाब को सुलगाने की कोशिश में है। गुरपतवंत सिंह पन्नू अमेरिका में बसा भारत का एक वॉन्टेड आतंकवादी है। गुरपतवंत सिंह पन्नू के पिता महिंदर सिंह विभाजन के समय पाकिस्तान से खानकोट आए थे। महिंदर सिंह मार्कफैड में नौकरी करते थे। गुरपतवंत का एक और भाई मंगवंत सिंह भी था, दोनों विदेश में जाकर बस गए थे। गुरपतवंत सिंह पन्नू के पिता की मौत बहुत पहले हो गई थी। मां को उसने बताया था कि वह कनाडा में बहुत बड़ा वकील है। कुछ वर्षों पहले मां की भी मौत हो गई। भारत में फिलहाल उसका कोई परिवार नहीं रहता है।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...