11.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराज्यप्रशांत किशोर ने राजनीतिक पार्टी बनाने के लिए जनता से मांगी राय...

प्रशांत किशोर ने राजनीतिक पार्टी बनाने के लिए जनता से मांगी राय और जवाब मिल गया

Published on

बेतिया

बिहार में राजनीतिक पार्टी बनाने की तैयारी में जुटे प्रशांत किशोर को बड़ी कामयाबी मिलती दिख रही है। पीके अभी बिहार में जन सुराज यात्रा निकाल रहे हैं। इस बीच उन्होंने लोगों से अपनी नई पार्टी बनाने को लेकर राय मांगी। इसी को लेकर पश्चिमी चंपारण के बेतिया में जन सुराज का जिला अधिवेशन हुआ। जिसमें लोगों ने जन सुराज को राजनीतिक दल बनाने के पक्ष में अपना मतदान किया। करीब 97 फीसदी से ज्यादा लोगों ने पार्टी बनाने का सपोर्ट किया है।

PK के राजनीतिक दल बनाने के पक्ष में वोटिंग
बेतिया में आयोजित जिला अधिवेशन में कुल 2887 वोटरों में से 2808 लोगों ने जन सुराज के राजनीतिक दल बनाने के पक्ष में वोटिंग की। यानी करीब 97 फीसदी से ज्यादा लोगों ने उन्हें सियासी पार्टी बनाने का सपोर्ट किया है। वहीं बेतिया में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जन सुराज, प्रशांत किशोर की पार्टी नहीं है, ये आपकी पार्टी है। उन्होंने ये भी कहा कि हम किसी से डरने वाले नहीं हैं।

‘जन सुराज हमारी नहीं… ये आपकी पार्टी है’
प्रशांत किशोर ने रविवार को एक सभा संबोधित करते हुए लालू और नीतीश कुमार से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पर राजनीतिक प्रहार किए। मोदी को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि लोगों को मोदीयाबिंद हो गया। उनको अपनी टूटी सड़कें न दिखकर पाकिस्तान और चीन दिखता है। इस दौरान प्रशांत किशोर ने लोगों को लालू के जंगलराज से बचने की सलाह दी। साथ ही नीतीश कुमार के अधिकारियों के जंगलराज से भी बचने को लेकर सजग किया।

प्रशांत किशोर बोले- हमें कोई डरा नहीं सकता
प्रशांत किशोर ने कहा कि कोई माई का लाल हमें खरीद नही सकता है। कोई हमें डरा नहीं सकता है चाहे कोई कितना ही बड़ा आदमी क्यों न हो। उन्होंने कहा कि भीड़ कैसे जमा होती है यह विद्या हमें आती है अभी मेरे तरकश में कई तीर हैं। अभी तो कुछ तीर ही छोड़े हैं तो पटना से लेकर दिल्ली तक चर्चा हो रही है कि किसका वोट कटेगा। हालांकि, हम वोट काटने नहीं बल्कि बिहार को विकसित राज्य की श्रेणी में खड़ा करने आए हैं और उस दिन बिहार को विकसित राज्य कहा जायेगा जिस दिन महाराष्ट्र और अन्य राज्य से यहां काम करने लोग आएंगे।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

सीनियर एडवोकेट एचएस फूलका भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दीं शुभकामनाएं

चंडीगढ़/दिल्ली। पंजाब की राजनीति में बुधवार को उस समय बड़ा मोड़ आ गया जब...

पंजाब में गेहूं खरीद के पहले ही दिन मंडियों में पसरा सन्नाटा, 45 हजार आढ़ती हड़ताल पर

चंडीगढ़। पंजाब में आज से गेहूं की सरकारी खरीद का आगाज हो गया है,...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सौगात, यूनिफॉर्म के लिए दी राशि

जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात...