6.8 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यराजस्थान: थाने के सामने से युवती का 'किडनैप', चिल्लाता रहा बेबस पति......

राजस्थान: थाने के सामने से युवती का ‘किडनैप’, चिल्लाता रहा बेबस पति… देखती रही पुलिस

Published on

जोधपुर

राजस्थान के जोधपुर जिले के बिलाड़ा थानेमें जो कुछ हुआ, वो किसी फिल्म के सीन जैसा लगेगा। लेकिन यह घटना सच्ची है। बिलाड़ा में एक युवती को उसके परिजन पुलिस के सामने से ही अपहरण कर ले गए। वहीं इस मामले में पुलिस मूकदर्शक बन कर देखती रह गई। पता चला है कि शहर के बिलाड़ा क्षेत्र में रहने वाली युवती ने कुछ समय पूर्व एक युवक से प्रेम विवाह कर लिया था। प्रेम विवाह करने के बाद जब युवती घर नहीं लौटी तो युवती के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी बिलाड़ा थाने में दर्ज कराई थी।

पति चिल्लाता रहा- मूकदर्शक बन खड़ी रही पुलिस
आज युवती थाने में इस मामले ने बयान दर्ज करवाने अपने पति के साथ पहुंची। इस दौरान जैसे ही थाना परिसर में उसकी गाड़ी आकर रुकी और थाने के मुख्य द्वार पर वह पहुंची तो थाना परिसर से ही युवती के परिजनों ने उसका अपहरण कर लिया। वहीं पुलिस और उसका पति देखते ही रह गए। इस घटना के दौरान युवती का पति चिल्लाता रहा कि मेरी पत्नी की हत्या कर दी जाएगी।

ऐसे रचा गया युवती के अपहरण का षडयंत्र
बिलाड़ा थाना अधिकारी बाबूलाल राणा ने बताया कि गायत्री नामक युवती अपने घर से बिना बताए निकल गई थी। इसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। आज गायत्री और उसका पति आनंदपुरी अपने वकील के साथ इस मामले में बयान दर्ज करने करीब 5:00 बजे थाने पहुंचे। इस दौरान गायत्री के परिजन उसे थाना परिसर से पुलिस की आंखों के सामने उठाकर ले गए। सूत्रों की माने तो पुलिस विभाग में कार्यरत युवती के समाज के एक सिपाही ने इस पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी थी कि युवती और उसका पति आज शाम बयान दर्ज करने के लिए आ रहे हैं। इसके बाद परिजनों ने थाना परिसर में और थाने के बाहर फील्डिंग जमा रखी थी। हालांकि अभी यह जांच का विषय है

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...