15.5 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यराजस्थान: महिला और बच्ची का अधजला शव मिलने से मचा हड़कंप, लाश...

राजस्थान: महिला और बच्ची का अधजला शव मिलने से मचा हड़कंप, लाश की पहचान में जुटी पुलिस

Published on

करौली,

राजस्थान के करौली में नर्सरी भवन के पास एक महिला और बच्ची का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. सोशल मीडिया और विभिन्न थानों में गुमशुदी की रिपोर्ट सहित विभिन्न माध्यमों से मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी अनुज शुभम सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया.

मासलपुर थाना अधिकारी चंचल शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के भोजपुर रोड पर करीब 1 किलोमीटर आगे जंगल में वन विभाग की खाली पड़ी नर्सरी के भवन में एक महिला जिसकी उम्र करीब 22 से 25 साल है. उसका शव अधजला हालत में पड़ा मिला. महिला ने पीले रंग का कुर्ता और नीले रंग की पजामी पहनी हुई है. महिला का ऊपर का हिस्सा पूरी तरह जला हुआ है. साथ ही महिला के सीने से चिपकी हुई एक चार-पांच साल की बालिका भी अधजली अवस्था में मिली है. बालिका ने लाल रंग की शर्ट पहनी हुई थी.

महिला और बच्ची की लाश अधजली हालत में मिली
महिला और बालिका के शरीर का कमर से ऊपर का भाग पूरी तरह जला होने के कारण पहचान नहीं हो पा रही है. शव के पास में ही एक स्टील की बोतल, एक कटोरी और एक गिलास पड़ा मिला. शव करीब 24 से 36 घंटे पुराने लग रहे हैं. पुलिस ने मृतकों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए हैं और पहचान के प्रयास में जुटी है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
जंगल में एक कोटरी नुमा स्थान पर शव मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड टीम को भी मौके पर बुलाया और एफएसएल टीम ने मौके से सबूत जुटाए. पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही है.

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...