9.8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यरेप के आरोपियों ने घर आकर जान से मारने की दी धमकी,...

रेप के आरोपियों ने घर आकर जान से मारने की दी धमकी, पीड़ित नाबालिग और उसके पिता ने दे दी जान

Published on

नागौर/जयपुर

राजस्थान के नागौर जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना में एक व्यक्ति और उसकी 17 साल की बेटी ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतक श्रीराम ने कुछ लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। घटना के वक्त श्रीराम की पत्नी और बेटा घर से बाहर गए हुए थे। परिवार वालों को घर लौटने पर पिता-पुत्री एक ही रस्सी से लटके मिले।

नागौर पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट में श्रीराम ने लिखा है, ‘कुछ लोग मुझे परेशान कर रहे हैं’। पुलिस ने परिवार की शिकायत पर मांगीलाल और मोतीराम नाम के दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने उनके घर आकर जान से मारने की धमकी दी और पुलिस में झूठे केस में फंसाने की बात कह कर डराया भी था।

मृतक श्रीराम ने 14 जून को बड़ी खाटू थाने में बेटी के अपहरण का केस दर्ज कराया था। उसने चुवा निवासी मोतीराम के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाया था। अब मृतक के भतीजे ने रिपोर्ट दी है कि आरोपियों ने नाबालिग लड़की से रेप किया था। साथ ही आरोपियों और थानाधिकारी पर झूठे मुकदमे फंसाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है।
नारायण टोगस, एसपी नागौर

रेप के बाद बदमाशों ने धमकियों से किया जीना हराम
मृतक के भतीजे ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बड़ी खाटू के थानेदार राधाकिशन मीणा सिहत चुआ निवासी मोतीराम और मांगीलाल ने दोनों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया। उनके साथ 5-7 लोगों के खिलाफ भी आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

आरोपों के बाद थानेदार सस्पेंड
नागौर एसपी नारायण टोगस ने बताया कि थानाधिकारी मीणा को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं मृतक के भर्तीजे की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी मोतीराम और मांगीलाल के साथ अन्य आरोपियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Latest articles

भेल विक्रम स्कूल का 12वीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, चिराग ने केमिस्ट्री में रचे 100 अंक

भोपाल। पिपलानी स्थित भेल विक्रम हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड...

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...