8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यशेम-शेम योगी सरकार... मां स्‍ट्रेचर पर, खून की बोतल थामे चलता रहा...

शेम-शेम योगी सरकार… मां स्‍ट्रेचर पर, खून की बोतल थामे चलता रहा मासूम बेटा, झांसी की इस तस्‍वीर पर बिफरे अखिलेश यादव

Published on

झांसी

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एक दुखद घटना सामने आई। बीते 3 मई को 35 वर्षीय महिला शकुंतला नायक को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान लापरवाही के चलते उनकी जान चली गई। 8 मई को खून चढ़ाते समय उन्हें एक्सरे के लिए ले जाया गया। उनका 9 साल का बेटा खून की बोतल पकड़े रहा और पति स्ट्रेचर खींचता रहा। किसी ने इसकी तस्‍वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पांच कर्मचारियों पर कार्रवाई की है। इस बीच, सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना के बहाने योगी सरकार पर हमला बोला है।

अखिलेश यादव ने बगैर नाम लिए यूपी के चिकित्‍सा मंत्री ब्रजेश पाठक पर तंज कसा है। उन्‍होंने अपने X हैंडल पर लिखा है- ‘नामपट्टी तक सीमित’ उप्र के स्वास्थ्य-चिकित्सा मंत्री जी के सूचनार्थ! अगर कहीं हैं तो!’

मध्‍य प्रदेश से इलाज कराने आई थी महिला
शकुंतला नायक मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की रहने वाली थीं। उन्हें पेट में आंतों के संक्रमण की शिकायत थी। स्थानीय डॉक्टरों ने उन्हें झांसी रेफर किया था। झांसी मेडिकल कॉलेज में उन्हें वार्ड नंबर दो में भर्ती किया गया। परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों ने उन्हें खून चढ़ाने की सलाह दी। 8 मई को जब खून चढ़ाया जा रहा था, तभी उन्हें एक्सरे के लिए रेडियोलॉजी विभाग में भेज दिया गया.

तस्‍वीरें वायरल होने पर मचा हड़कंप
अस्पताल का कोई भी कर्मचारी या वार्ड ब्वॉय उन्हें जांच के लिए नहीं ले गया। उनके पति को खुद स्ट्रेचर खींचना पड़ा। उनका 9 साल का बेटा सौरभ हाथ में खून की बोतल पकड़े मां के साथ चलता रहा। इस घटना की तस्‍वीरें वायरल होने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मयंक सिंह ने CMS डॉ. सचिन माहुर को जांच के आदेश दिए। जांच में पता चला कि महिला को खून चढ़ाते समय जांच के लिए भेजा गया था। यह मेडिकल गाइडलाइंस के खिलाफ है।

कर्मचारियों के खिलाफ ये लिया गया एक्‍शन
CMS डॉ. सचिन माहुर ने प्राथमिक जांच के बाद पांच कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया। उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं। सिस्टर इंचार्ज सोनिया कासिफ और स्टाफ नर्स पुष्पा का वेतन रोक दिया गया है। दोनों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। आउटसोर्स स्टाफ नर्स पूजा भट्ट और चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी लक्ष्मी की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। चतुर्थ श्रेणी नियमित कर्मचारी रोशन को निलंबित कर दिया गया है।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...