15.5 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यएक सप्ताह में दूसरी बार साथ मंच पर आए शरद पवार और...

एक सप्ताह में दूसरी बार साथ मंच पर आए शरद पवार और अजित पवार, शुरू हो गई कानाफूसी

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में पिछले पांच साल की राज्य की राजनीति के लिए काफी उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं। विधानसभा चुनावों के बाद से राज्य के नए समीकरण बनने की चर्चा छिड़ी हुई है। हफ्ते में दूसरी बार अजित पवार और शरद पवार के एक मंच पर आने के बाद मंच में राजनीतिक पार चढ़ गया है। चर्चा हो रही है कि क्या वाकई में पवार फैमिली में आई दूरियां कम हो रही हैं। राजनीतिक विश्लेषक बड़े खेला की उम्मीद वक्त कर रहे हैं। गुरुवार को पुणे में वरिष्ठ नेता शरद पवार और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार वसंतदादा शुगर इंस्टीट्यूट की बैठक में एक साथ दिखाई दिए। यह उनकी एक सप्ताह में उनकी दूसरी संयुक्त उपस्थिति रही।

बर्थडे की बधाई देने भी गए थे
इससे पहले बारामती में आयोजित ‘2025 कृषि महोत्सव’ में एक मंच पर आए थे। उस अवसर पर चाचा-भतीजे की जोड़ी ने एक-दूसरे के बगल में बैठने से परहेज किया। जबकि शरद पवार की बेटी, बारामती की सांसद सुप्रिया सुले और अजीत पवार की पत्नी, राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार मौजूद थीं और एक-दूसरे के बगल में बैठी थीं। यह पूरा वाकया मीडिया में छा गया था। अजित पवार हाल ही में शरद के दिल्ली आवास पर उनका जन्मदिन मनाने गए थे। यह घटनाक्रम दिसंबर महीने में हुआ था।तब भी वे कैमरों से बचते हुए दिखे थे। इस मुलाकात की कोई तस्वीर मीडिया में नहीं आई थी।

चुनावों में सामने आ चुकी है कड़वाहट
पवार फैमिली में पिछले 20 महीने काफी टकराव वाले रहे हैं। जुलाई 2023 में जब अजित पवार शरद पवार से अलग हो गए थे। इसका असर चुनावों में दिखा था। शरद पवार ने पहले अजित पवार की पत्नी के सामने बेटी सुप्रिया को उतारा था फिर अजित के सामने उनके भतीजे युगेंद्र को लड़ाया था। एक बार पवार को जीत मिली तो दूसरी बार अजित भारी पड़े। ऐसे में स्कोर बराबरी का रहा।विधानसभा चुनावों के बाद अजित पवार की मां आशा पवार ने इच्छा व्यक्त की थी कि पूरा परिवार एक हो जाए। आशा पवार अजित के सीएम बनने की इच्छा व्यक्त करती आई हैं।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...