2.5 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यएकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस से डिनर पर मिल रहे हैं शरद...

एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस से डिनर पर मिल रहे हैं शरद पवार, क्या गुल खिलने वाला है?

Published on

मुंबई:

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके डिप्टी देवेंद्र फडणवीस बुधवार को मुंबई में रात के खाने पर मुलाकात करेंगे। हालांकि सभी ने इस मुलाकात को गैर राजनीतिक करार दिया है। मुंबई क्रिकेट संघ चुनावों से पहले इस मुलाकात के बारे में दोनों पक्षों का कहना है कि यह एक राजनीतिक कदम नहीं है। विभिन्न राजनीतिक दलों के कई नेता सिर्फ क्रिकेट का जश्न मनाने के लिए एक साथ आएंगे। भाजपा सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार अन्य लोगों के साथ बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के गरवारे क्लब में रात्रि भोज करेंगे। ‘एमसीए एक बेहद प्रतिष्ठित एसोसिएशन है और फडणवीस और पवार की डिनर प्लानिंग एमसीए से संबंधित हैं। यह विशुद्ध रूप से खेल के संदर्भ में है। ऐसे आयोजनों को राजनीति से जोड़कर ना देखें।’ फडणवीस के एक करीबी सहयोगी ने आगाह किया।

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव में कांटे की टक्कर
इस बार मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन का चुनाव काफी दिलचस्प हो सकता है। इस चुनाव के लिए एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और बीजेपी के मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार एक साथ हो गए हैं। उन्होंने आपस में गठबंधन कर लिया है। उनके गठबंधन करने से पहले पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल को झटका लगा है, क्योंकि संदीप पालिट ने आठ अक्टूबर को नामांकन दाखिल किया था। शरद पवार गुट उनका समर्थन भी कर रहा था। लेकिन आखिरी समय में शरद पवार ने संदीप पाटिल को झटका दे दिया और आशीष शेलार से हाथ मिला लिया।

बगावत के बाद पहली मुलाकात
महाराष्ट्र में शिवसेना में बगावत के बाद सत्ता परिवर्तन के बाद ऐसा पहली बार है, जब विभिन्न राजनीतिक दलों के ये तीनों नेता एक मंच पर एक साथ आ रहे हैं। दोनों पक्ष की मानें तो इस मुलाकात में केवल मुंबई क्रिकेट संघ से जुड़ी बातों पर चर्चा होगी। बता दें कि कुछ महीने पहले शिवसेना से बगावत कर एकनाथ शिंदे ने भाजपा के सहयोग से नई सरकार का गठन किया था। अंधेरी ईस्ट उप चुनाव के लिए पवार ने बीजेपी से कहा था कि उन्हें अपना उम्मीदवार नहीं उताराना चाहिए। जिसके बाद बीजेपी ने मुर्जी पटेल की उम्मीददवारी वापस ले ली थी।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...