8.9 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्य72 दिनों बाद जेल से छूटा श्रीकांत त्यागी, बदसलूकी के लिए महिला...

72 दिनों बाद जेल से छूटा श्रीकांत त्यागी, बदसलूकी के लिए महिला से मांगी माफी

Published on

नोएडाः

नोएडा के ‘गालीबाज’ नेता श्रीकांत त्यागी इलाहबाद हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आ गए हैं. करीब 72 दिनों बाद वह जेल से निकलकर एक बार फिर ओमेक्स सोसाइटी पहुंचे. 8 अगस्त को उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया था. जेल से बाहर आने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए श्रीकांत त्यागी ने कहा, ‘समाज सर्वोपरि है. समाज के जिन लोगों के लिए हमने काम किया था, उन लोगों ने मेरा साथ दिया. अब उनका साथ देना मेरे लिए भगवान का साथ देने के बराबर है.’

महिला से अभद्रता पर यह बोले त्यागी
महिला से अभद्रता के वीडियो पर श्रीकांत त्यागी ने कहा, ‘सामने वाले ने चाहे शराब पी रखी हो या गाली दे रहा हो, हमें उनसे अभद्रता नहीं करनी चाहिए. इसके लिए हम क्षमा मांगते हैं.’ बता दें कि 17 अक्टूबर को श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी. बाद में कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई थी. सोमवार को हुई सुनवाई में यूपी सरकार ने भी अपना हलफनामा दाखिल किया था.

श्रीकांत त्यागी का नहीं था आपराधिक इतिहास
जमानत पर सुनवाई के दौरान यूपी सरकार की तरफ से कोर्ट में श्रीकांत त्यागी की क्रिमिनल हिस्ट्री पेश की गई. श्रीकांत त्यागी की तरफ से दलील दी गई कि उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है. जो भी मुकदमे दर्ज हैं, वो दुर्भावना से प्रेरित है.

नोएडा के ओमेक्स सोसाइटी में एक महिला से बदसलूकी के मामले के तूल पकड़ने के बाद श्रीकांत त्यागी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी केस दर्ज किया गया था.श्रीकांत त्यागी ने गैंगस्टर के मुकदमे में इलाहाबाद हाईकोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की थी. त्यागी को तीन मुकदमों में सेशन कोर्ट से पहले ही जमानत मिल चुकी है. बता दें कि महिला से बदसलूकी के मामले में श्रीकांत त्यागी जेल में बंद थे.

पत्नी के पेड़ लगाने पर भी हुआ था ग्रैंड ओमेक्स में हंगामा
बता दें कि बीते दिनों भी नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में हंगामा हुआ था. श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी द्वारा पेड़ लगाने को लेकर यह विवाद हुआ था. इसके बाद अनु त्यागी के समर्थन में त्यागी समाज के लोग धरने पर बैठ गए थे.

जिस पेड़ को हटाने को लेकर श्रीकांत त्यागी ने एक महिला के साथ अभद्रता की थी, उसी पार्क में दोबारा पेड़ लगवाने के लिए श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी ने पेड़ मंगवाए थे. सोसायटी के गेट पर गाड़ियों में पेड़ लदे देखकर सोसायटी के लोग भड़क गए और विरोध करने लगे थे. इसके बाद फिर विवाद हुआ था. (अरुण त्यागी के इनपुट के साथ)

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...