11.3 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यतेलंगाना: सरकारी स्कूल में नाश्ते के बाद 35 छात्र हुए बीमार, खाने...

तेलंगाना: सरकारी स्कूल में नाश्ते के बाद 35 छात्र हुए बीमार, खाने में ‘छिपकली’ मिलने का आरोप

Published on

तेलंगाना,

तेलंगाना के एक सरकारी हॉस्टल में लापरवाही का चौंकाने वाले मामला सामने आया है. मेडक जिले के रामायमपेट में टीजी मॉडल स्कूल के 35 छात्र अपने सरकारी हॉस्टल में नाश्ता करने के बाद बीमार पड़ गए. यह घटना मंगलवार को हुई, जिसमें प्रभावित छात्रों को उल्टी और दस्त के लक्षण दिखाई दिए. छात्रों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने खाने में छिपकली देखी थी.

हॉस्टल के छात्रों का कहना है कि मंगलवार सुबह जब कैंटीन में नाश्ता कर रहे थे तब उन्होंने खाने में छिपकली देखी थी, उनका मानना ​​है कि इसी वजह से वे बीमार हुए हैं. स्कूल के अधिकारियों ने तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान की और छात्रों को पास के अस्पताल में ले गए. जहां उनका इलाज चल रहा है.

जांच के लिए खाने का सैंपल लैब भेजा
शुरुआती जांच से पता चलता है कि तैयारी के दौरान छिपकली गलती से भोजन में गिर गई होगी. स्वास्थ्य अधिकारियों ने जांच के लिए खाने का सेंपल लेकर लैब में भेज दिया है. माता-पिता और स्थानीय लोगों ने चिंता व्यक्त की है और स्कूल के रसोई घरों में सख्त स्वच्छता उपायों की मांग की है. वहीं स्कूल मैनेजमेंट ने घटना की गहन जांच करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने का वादा किया है.

यूनिवर्सिटी हॉस्टल के खाने में मिला था चूहा
बता दें कि यह पहली घटना नहीं है. हाल ही में हैदराबाद के सुल्तानपुरा स्थित जवाहरलाल नेहरू टेक्निकल यूनिवर्सिटी में भी इस तरह का मामला सामने आया था. हॉस्टल के मेस में परोसी गई चटनी में कथित तौर पर एक चूहा तैरता हुआ मिला था. इस घटना का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था.

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...