10.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराज्यमंदिर तोड़े जा सकते हैं तो कब्रिस्तान क्यों नहीं? काम रुका तो...

मंदिर तोड़े जा सकते हैं तो कब्रिस्तान क्यों नहीं? काम रुका तो गुस्से से लाल हो गए गिरिराज सिंह

Published on

बेगूसराय

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह लगातार बिहार सरकार पर हमलावर है। बेगूसराय पहुंचे गिरिराज सिंह नीतीश सरकार के साथ-साथ जिला प्रशासन पर भी हमला बोला। यहां पर उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए मंदिर तोड़ा जा सकता है, तो कब्रिस्तान क्यों नहीं? गिरिराज सिंह ने कहा कि विकास के नाम ना जाने कितने मंदिरों को खाली करवाया गया है, उसे तोड़ दिया गया, मगर जब बात कब्रिस्तान की आयी, तो सड़क का काम रुका हुआ है।

कब्रिस्तान के कारण सर्विस लेन नहीं बन पाया
दरअसल, बेगूसराय में फोरलेन निर्माण के दौरान जीरोमाइल से बेगूसराय के बीच कई जगहों पर मंदिर को तोड़ा गया। बताया जा रहा है कि देवना के पास विवादित जमीन में बने कब्रिस्तान को नहीं हटाया गया। जिस कारण सर्विस लेन नहीं बन पाया है। एनएच 31 किनारे कब्रिस्तान की घेराबंदी की गई है। वहीं, पर सर्विस लेन का निर्माण कार्य रुक गया है। कब्रिस्तान की चारदीवारी की वजह से सर्विस लेन का निर्माण नहीं होने से गिरिराज सिंह आगबबूला दिखे।

खाली कराओ नहीं तो आंदोलन
गिरिराज सिंह ने जिला प्रशासन पर हमला बोलते हुए कहा कि फोरलेन के सर्विस लेन में टैंकर लगातार सर्विस लेन को बाधित कर दिया गया है। जिला प्रशासन मंदिर तो हटा रहा है लेकिन कब्रिस्तान को नहीं। उन्होंने कहा कि एक निवर्तमान डीएम के द्वारा सर्विस लेन को बाधित कर कब्रिस्तान की घेराबंदी करवा दी गई। उन्होंने कहा कि अगर जिला प्रशासन 6 माह के अंदर जमीन को खाली नहीं करवाया तो वे आंदोलन करेंगे। विकास कार्य के लिए मंदिर को खाली कराया जा सकता है जो कब्रिस्तान की जमीन जो विवादित है, उसे भी हटाया जाए। गिरिराज सिंह ने कहा कि कब्रिस्तान का विरोध नहीं करता हूं। उसे दूसरे जगह सरकारी जमीन पर शिफ्ट किया जाए और कब्रिस्तान को बनाया जाए।

दरअसल, जीरो माइल से बेगूसराय के बीच फोरलेन निर्माण के दौरान कई मंदिरों को तोड़ा गया, लेकिन देवना में एक कब्रिस्तान की घेराबंदी फोरलेन निर्माण के दौरान करा दी गई। इसी वजह से सर्विस लेन का निर्माण कई वर्षों से बाधित है। सर्विस लेन में टैंकर लगे रहने से आम लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यही कारमण है कि गिरिराज सिंह जिला प्रशासन पर बरसे पड़े।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

सीनियर एडवोकेट एचएस फूलका भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दीं शुभकामनाएं

चंडीगढ़/दिल्ली। पंजाब की राजनीति में बुधवार को उस समय बड़ा मोड़ आ गया जब...

पंजाब में गेहूं खरीद के पहले ही दिन मंडियों में पसरा सन्नाटा, 45 हजार आढ़ती हड़ताल पर

चंडीगढ़। पंजाब में आज से गेहूं की सरकारी खरीद का आगाज हो गया है,...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सौगात, यूनिफॉर्म के लिए दी राशि

जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात...