15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यठाणे की रिक्शा... कुणाल कामरा के पैरोडी के बाद एकनाथ शिंदे पर...

ठाणे की रिक्शा… कुणाल कामरा के पैरोडी के बाद एकनाथ शिंदे पर आया नया वीडियो भी मचा रहा है तहलका

Published on

मुंबई:

कॉमेडियन कुणाल कामरा के नया भारत वीडियो में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पर पैरोडी सांग के बाद एकनाथ शिंदे चर्चा में बने हुए हैं। शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी को लेकर कुणाल कामरा पार्टी कार्यकर्ताओं के निशाने पर हैं। मुंबई पुलिस ने भी कुणाल कामरा को दूसरा समन जारी किया है तो वहीं मुंबई के जिस स्टूडियो में कुणाल कामरा ने वीडियो शूट किया था। उस पर बुलडोजर एक्शन हो या फिर नहीं। इस पर इस हफ्ते के अंत फैसला होने की उम्मीद है। इस सब के बीच कुणाल कामरा के पैरोडी गीत वाले अंदाज में ही एकनाथ शिंदे पर नया गाना सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह भी खूब सुर्खियों बटोर रहा है।

कुणाल कामरा को जवाब
इस वीडियो को किसने तैयार किया है। यह साफ नहीं है लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कुणाल कामरा कंट्रोवर्सी के बीच यह वीडियो खूब साझा किया जा रहा है। इसे अच्छे व्यूज भी हासिल हो रहे हैं। कुणाल कामरा ने शिंदे को अपने वीडियो गद्दार कहकर संबोधित किया था। इसके बाद शिवसेना के कार्यकर्ता भड़क गए थे और उन्होंने स्टूडियों को तोड़ दिया था, हालांकि बाद में एकनाथ शिंदे ने कहा था कि हर एक्शन का रिएक्शन होता है। वह तोड़फोड़ का समर्थन नहीं करते हैं। उन्होंने खुद को एक संवेदनशील व्यक्ति बताया था।

ठाणे की रिक्शा,
चेहरे पे दाढ़ी,
आंखों में चश्मा लगाये ,
आये हाये..।।।
एक झलक दिखलाये कभी,
विपक्ष की नींद उड जाये…
मेरी नजर से तुम देखो तो
सिर्फ शेर नजर वो आये ….

https://x.com/Chilli_paneeer/status/1904518605972422881?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1904518605972422881%7Ctwgr%5Ea7cbf739f8257c3ff3f5878704c9396701faec4b%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fmetro%2Fmumbai%2Fpolitics%2Fkunal-kamra-controversy-new-video-going-viral-on-shiv-sena-chief-eknath-shinde-thane-ki-rickshaw-song-know-all%2Farticleshow%2F119548494.cms

अब शुरू हुआ वीडियो वॉर
सोशल मीडिया कुणाल कामरा द्वारा टी-सीरीज के गानों की धुन का इस्तेमाल किए जाने पर जहां यू-ट्यूब ने कॉमेडियन के खिलाफ एक्शन लिया है तो वहीं सोशल मीडिया पर कुणाल कामरा का वीडियो डाउनलोड करके शेयर किया जा रहा है। यूट्यूब द्वारा कामरा को वीडियो हटाने जाने की आशंका है। तो वहीं दूसरी तरफ कुणाल कामरा को जवाब देने के लिए शिवसेना और शिंदे समर्थकों ने भी एक वीडियो बना दिया है। जो अब धूम मचा रहा है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...