11.6 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्य'अमेठी-रायबरेली में जो रौनक है...', मां मेनका गांधी का प्रचार करने पहुंचे...

‘अमेठी-रायबरेली में जो रौनक है…’, मां मेनका गांधी का प्रचार करने पहुंचे वरुण गांधी क्या बोले

Published on

नई दिल्ली,

बीजेपी से टिकट कटने के बाद लंबे समय तक पार्टी और चुनाव प्रचार अभियान से दूरी बनाने वाले वरुण गांधी फाइनली पार्टी के प्रचार के लिए आगे आए हैं. अपनी मां और सुल्तानपुर से भाजपा उम्मीदवार मेनका गांधी के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे वरुण ने लोगों को संबोधित किया और अपनी मां के लिए वोट मांगे.

सभा को संबोधित करते हुए वरुण ने कहा, पूरे देश में 543 सांसदों के चुनाव हो रहे हैं. कई जगह बड़े-बड़े अनुभवी लोग और करिश्माई लोग चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन एक ही क्षेत्र है पूरे देश में, जहां के सांसद को न कोई सांसद जी बुलाता है न, मंत्री जी बुलाता है और ना ही कोई नाम से बुलाता है. पूरे क्षेत्र में लोग माता जी के नाम से बुलाते हैं.’

मां कभी साथ नहीं छोड़ती- वरुण
वरुण गांधी ने कहा, ‘मां परमात्मा के बराबर शक्ति होती है. जब पूरी दुनिया साथ दे न दे, मां कभी साथ नहीं छोड़ती है और आज मैं केवल अपनी मां के लिए समर्थन जुटाने नहीं आया हूं बल्कि सुल्तानपुर की मां के लिए समर्थन जुटाने के लिए आया हूं. वरुण ने कहा कि मां की जो परिभाषा होती है वो वह शक्ति होती है जो सबकी रक्षा करे जो भेदभाव न करे और जो काम आए मुश्किल में और जो निरंतर अपने हृदय में सबके लिए प्यार रखें. मां की डांट एक आशीर्वाद होती है.’

अमेठी-रायबरेली का भी किया जिक्र
वरुण गांधी ने कहा, ‘हम लोग जब कुछ साल पहले सुल्तानपुर आए थे चुनाव लड़ने, तो पहली बार लोगों ने कहा कि जो अमेठी में रौनक है, जो रायबरेली में रौनक है, हम चाहते हैं कि सुल्तानपुर में भी ऐसी ही रौनक आए. आज मेरे लिए बड़े हर्ष की बात है कि देश में सुल्तानपुर का जब नाम लिया जाता है तो वह मुख्यधारा में प्रथम पंक्ति में लिया जाता है.’

मेनका गांधी का बयान
वहीं वरुण के चुनाव प्रचार में उतरने को लेकर मेनका गांधी ने कहा, ‘वो प्रचार करने तब आया, जब मैंने मांगा. ‘ राहुल गांधी से वरुण गांधी की तुलना करने पर मेनका गांधी ने कहा, ‘सबके अपने-अपने रास्ते हैं, अपनी-अपनी किस्मत है. इससे ज्यादा क्या बोलूंगी मैं. अगर काबिलियत है तो सब अपना रास्ता ढूंढेंगे. सबके अपने-अपने रास्ते हैं और अपने-अपने तरीके हैं.’ पीलीभीत से वरुण के टिकट कटने पर मेनका गांधी ने कहा कि जो हो गया सो हो गया.

पीलीभीत से कटा वरुण का टिकट
आपको बता दें कि भाजपा ने वरुण गांधी की जगह उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद को पीलीभीत से मैदान में उतारा है. पीलीभीत लोकसभा सीट से टिकट नहीं मिलने पर बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को एक भावनात्मक पत्र भी लिखा था जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके साथ उनका रिश्ता आखिरी सांस तक बरकरार रहेगा. 1996 से ही पीलीभीत सीट मेनका गांधी या उनके बेटे के पास रही है.

मेनका गांधी ने 1989 में जनता दल के टिकट पर सीट जीती, 1991 में हार गईं और 1996 में फिर से जीत गईं. उन्होंने 1998 और 1999 में एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की. उन्होंने 2004 और 2014 में भाजपा उम्मीदवार के रूप में सीट जीती. वरुण गांधी ने 2009 और 2019 में भाजपा उम्मीदवार के रूप में सीट जीती थी.

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...