4.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्य'मौसम खराब है, लौटना पड़ेगा', केदारनाथ हादसे से पहले पायलट के आखिरी...

‘मौसम खराब है, लौटना पड़ेगा’, केदारनाथ हादसे से पहले पायलट के आखिरी शब्द

Published on

केदारनाथ,

केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश होने से 7 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में 6 यात्री और एक पायलट शामिल हैं. इस भीषण हादसे के बाद अब हेलिकॉप्टर के पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम के बीच हुई बातचीत सामने आई है. इसमें सामने आया है कि हेलिकॉप्टर के पायलट ने हादसे से पहले कंट्रोल रूम को मौसम खराब होने की जानकारी दी थी.

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि हेलिकॉप्टर केदारनाथ से फाटा की तरफ जा रहा था. अचानक मौसम खराब हो गया. पायलट ने कंट्रोल रूम को मौसम खराब होने की जानकारी दी. उसने कहा कि उसे वापस लौटना पड़ेगा. लेकिन कुछ देर बाद ही हादसे की सूचना मिल गई.

डीजीपी ने आगे बताया कि पहाड़ी इलाका होने के चलते यहां अचानक मौसम खराब हो जाता है. फॉग के चलते कुछ नजर नहीं आता. मौसम खराब होने के कारण ही यह हादसा हुआ है. हेलिकॉप्टर में सवार 3 यात्री गुजरात तो 3 चेन्नई के रहने वाले थे, जबकि पायलट मुंबई के थे.

कैसे और कब हुआ हादसा?
हादसे का शिकार हुआ हेलिकॉप्टर केदारनाथ से तीर्थयात्रियों को लेकर गुप्तकाशी की तरफ जा रहा था. तभी केदारनाथ धाम से 2 किलोमीटर की दूरी पर गरूड़चट्टी के पास खराब मौसम की वजह से हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. पहले हेलिकॉप्टर किसी स्थान से टकराया और फिर इसमें ब्लास्ट हो गया. इस वजह से हेलिकॉप्टर में बैठे लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

हादसे के वक्त घटनास्थल पर घने बादल छाए थे और जबरदस्त कोहरा था वहां ओले भी गिर रहे थे. इस बीच सबसे पहले हेलिकॉप्टर की आग को बुझाया गया है. प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. बता दें कि हेलिकॉप्टर को केदारनाथ जाने में कई बार दो संकरी घाटियों से होकर गुजरना पड़ता है.

एविएशन कंपनी की लापरवाही!
हादसे के बाद एविएशन कंपनी पर गंभीर आरोप लग रहे हैं. आरोप लगाए जा रहे हैं कि भारी बारिश में भी हेलिकॉप्टर की उड़ान रोकी नहीं जाती है. इससे पहले भी 4 बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इससे कुछ सीख नहीं ली गई. अधिकतर हेलीकॉप्टर ईंधन और समय बचाने के लिए ऊंचाई मेंटेन नहीं करते हैं. और गौरीकुंड-केदारनाथ के बीच संकरी घाटी के बीचों-बीच से होकर गुजरते हैं.

हेलिकॉप्टर में सवार यात्री
1. पूर्वा रामानुज
2. कृति
3. उर्वी
4. सुजाता
5. प्रेम कुमार
6. काला
7. पायलट अनिल सिंह

गुजरात सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
हादसे में जान गंवाने वालीं कृति बराड़ (30), उनकी चचेरी बहन उर्वी बराड़ (25) और पूर्वा रामानुज (26) गुजरात के भावनगर की रहने वाली थीं. गुजरात सरकार ने तीनों के परिवार को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है.

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...