3.6 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यUP: भैंस के लिए खूनी खेल, बड़े भाई ने दोस्तों के साथ...

UP: भैंस के लिए खूनी खेल, बड़े भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर छोटे को उतार दिया मौत के घाट

Published on

फतेहपुर,

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में खेत में भैंस घुसने की वजह से दो सगे भाइयों के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया. बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी. घटना बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बरेठी गांव की है, जहां खेत में जानवर घुसने को लेकर दो भाई आमने-सामने आ गए.

झगड़ा इतना बढ़ गया कि बड़े भाई जगदीश ने अपने बेटे और अन्य पांच साथियों के साथ मिलकर छोटे भाई रंजीत पर हमला बोल दिया. गंभीर रूप से घायल छोटे भाई के परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए. रंजीत की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया.कानपुर में इलाज के दौरान छोटे भाई की मौत हो गई. रंजीत की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं, हत्या की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई है.

पुलिस पहले करा चुकी थी समझौता
पहले भी जगदीश और रंजीत के बीच खेत में जानवर घुसने को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर वापस लौट गई थी.इसके बाद 16 अक्टूबर की रात को जगदीश अपने बेटे धर्मेंद्र और पांच अज्ञात साथियों के साथ छोटे भाई रंजीत के घर पर धावा बोल दिया. रंजीत के ऊपर लाठी और धारदार हथियार से हमला किया गया था. उसे बुरी तरह घायल करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए थे.

जानवर बांधने को लेकर हुआ था विवाद
मृतक के छोटे भाई लाल बाबू ने बताया, “जानवर बांधने को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद दोनों के बीच समझौता करा दिया था. हालांकि, रात में बड़े भाई और भतीजे ने आकर रंजीत के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई.”वहीं, इस मामले को लेकर बिंदकी के सीओ परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के बरेठी गांव में दो सगे भाइयों के बीच झगड़ा हो गाय था. विवाद खेत में जानवर घुसने की वजह से हुआ था. इस दौरान मारपीट हुई थी, जिसमें रंजीत को गंभीर चोटें आई थीं. इलाज के दौरान कानपुर में उसकी मौत हो गई.

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...