12.2 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeराज्यBJP विधायक ने की भजनलाल सरकार की तारीफ तो नेता प्रतिपक्ष याद...

BJP विधायक ने की भजनलाल सरकार की तारीफ तो नेता प्रतिपक्ष याद दिलाने लगे फिल्म शोले की, जानें क्या थी वजह

Published on

जयपुर

राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कई मुद्दों को लेकर जमकर बहस हुई। इस बीच बीजेपी विधायक के सरकार की तारीफ करने पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने चुटकी लेते हुए सरकार पर जमकर तंज कसा। इस दौरान उन्होंने निशाना साधते हुए फिल्म शोले का किस्सा सुनाकर सरकार को घेर डाला। उन्होंने कहा कि ‘यहां तो वही बात है कि अमिताभ, कभी धर्मेंद्र की बुराई नहीं करता है, यहां भी वहीं चल रहा है। यह सुनकर विपक्ष के विधायक भी हंसने लगे।

शोले फिल्म का किस्सा सुना कर जूली ने सरकार को यूं घेरा
दरअसल, विधानसभा में गुरुवार को बाजरे और मूंगफली खरीद से जुड़े सवाल पर बीजेपी विधायक पब्बाराम बिश्नोई सवाल पूछने की जगह सरकार की तारीफ करने लगे। इस पर विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी ने भी उन्हें टोक दिया। बाद में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार की तारीफ पर चुटकी ली। उन्होंने फिल्म शोले का जिक्र करते हुए कहा कि ‘यह वैसे ही हो रहा है, जैसे शोले में धर्मेंद्र और अमिताभ का मामला था। अमिताभ कभी धर्मेंद्र की बुराई नहीं करता था। यहां भी वैसा ही हो रहा हैं।

नाम बदलने से क्या विवादित कुलपतियों के आचरण बदल जाएंगे: जूली
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बहस के दौरान कुलपतियों के मामले को लेकर भी सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 32 यूनिवर्सिटी में केवल चार ही कुलपति राजस्थान के हैं, वही सबसे ज्यादा कुलपति उत्तर प्रदेश के हैं। इस दौरान जूली ने एक मेडिकल यूनिवर्सिटी का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां तो महाराष्ट्र से एक गैर डॉक्टर को ही कुलपति बना दिया गया। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कुलपति का नाम कुलगुरु करने से क्या विवादास्पद कुलपति अपना आचरण बदल लेंगे? उन्होंने कहा कि जब तक सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के संस्कार नहीं लाए जाएंगे, तब तक सिर्फ नाम बदलने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...