8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्य'जहां शो करेगा वहां आग लगा देंगे', भाजपा MLA की मुनव्वर को...

‘जहां शो करेगा वहां आग लगा देंगे’, भाजपा MLA की मुनव्वर को खुली धमकी

Published on

हैदराबाद

तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक ने गुरुवार को स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी पर हमला करने की धमकी दी। भाजपा विधायक ने कहा कि अगर राज्य सरकार ने मुनव्वर को हैदराबाद में शो करने की इजाजत दी तो वे उस मंच को जला देंगे। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में, हैदराबाद के गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने कहा कि कॉमेडियन ने हिंदू देवताओं पर मजाक उड़ाया था। उसे हैदराबाद में शो करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

भाजपा विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा, “अगर उसे हैदराबाद में शो करने के लिए आमंत्रित किया जाता है तो दिखा देंगे कि क्या होगा। जहां कहीं भी प्रोग्राम होगा, हम उसकी वहीं पिटाई करेंगे। जो कोई भी उसे जगह देने की पेशकश करेगा, हम उसे आग लगा देंगे।” उन्होंने कहा, “अगर वह तेलंगाना आता है तो हम निश्चित रूप से उसे हमारे भगवान राम को गाली देने के लिए सबक सिखाएंगे। यह एक चैलेंज है।”

राजा सिंह ने धमकी देते हुए कहा, “हमें सूचना मिली है कि कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को हैदराबाद में प्रदर्शन करना बाकी है। ठीक है, उसकी मेजबानी करो। लेकिन आप उसकी मेजबानी कहां करेंगे? किस थिएटर में? कौनसी जगह? आप जहां कहीं भी इसका आयोजन करेंगे, हम इसे रोक देंगे और मुनव्वर फारुकी को सबक सिखाएंगे।”

बता दें कि फारूकी ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर अपने शो के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि 20 अगस्त को हैदराबाद में उनका – डोंगरी टू नोव्हेयर – नाम से एक शो है। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “हैदराबाद, लिंक इन बायो।” इस शो के टिकट 499 रुपये रखे गए हैं और इन टिकटों ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर बेचा जाएगा।

स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर इससे पहले 9 जनवरी को हैदराबाद में परफॉर्म करने वाले थे, लेकिन तेलंगाना में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण इसे रद्द कर दिया गया था। हालांकि तब भी, तेलंगाना भाजपा ने घोषणा की थी कि वह किसी भी कीमत पर शो नहीं होने देगी। राज्य भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय ने युवाओं को फारूकी के कार्यक्रम को किसी भी कीमत पर रोकने का आह्वान किया था। वहीं राजा सिंह ने तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एम महेंद्र रेड्डी को पत्र लिखकर मांग की थी कि उन्हें अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...