11.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराज्यजेल से चुनाव जीतने वाले मदन भैया कौन हैं? SP-RLD ने खतौली...

जेल से चुनाव जीतने वाले मदन भैया कौन हैं? SP-RLD ने खतौली से बनाया प्रत्याशी

Published on

बागपत

उत्तर प्रदेश की खतौली विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी और आरएलडी गठबंधन ने मदन सिंह कसाना उर्फ मदन भैया को मैदान में उतारा है। दबंग छवि के माने जाने वाले मदन भैया का एक जमाने में बागपत की खेकड़ा विधानसभा सीट पर दबदबा था लेकिन परिसीमन के बाद नई सीट बनी और इलाके में उनकी राजनीतिक पकड़ कमजोर होती चली गई। बीते तीन विधानसभा चुनाव बीएसपी और बीजेपी से हार चुके मदन भैया को सपा-आरएलडी ने एक बार और मौका दिया है। उन्हें खतौली उपचुनाव में गठबंधन का टिकट दिया है, जहां उनका मुकाबला एक बार फिर बीजेपी से होगा।

कौन हैं मदन भैया
बागपत के जावली गांव में जन्में मदन सिंह कसाना छात्र जीवन में ही एक दबंग शख्सियत बन गए थे। उनकी राजनीतिक यात्रा काफी उतार-चढ़ाव से भरी रही है। साल 1989 में मदन भैया ने अपना पहला चुनाव लड़ा था। उस समय वह जेल में थे। मदन भैया यह चुनाव हार गए लेकिन दूसरा स्थान पाकर सभी को चौंका दिया। साल 1991 का चुनाव भी उन्होंने जनता दल के टिकट पर जेल से ही लड़ा और लोकदल के कैंडिडेट को बुरी तरह हरा दिया। साल 1993 में वह सपा के टिकट पर लड़े और फिर जीत दर्ज की।

मदन भैया साल 1996 में बीजेपी के प्रत्याशी से चुनाव हार गए लेकिन इसके बाद 2002 के चुनावों में दोबारा अपनी सीट हथिया ली। 2007 में भी उन्होंने जीत दर्ज की और यह विधानसभा चुनाव में उनकी आखिरी जीत रही। साल 2012 में परिसीमन में खेकड़ा सीट समाप्त कर दी गई और लोनी सीट अस्तित्व में आई। 2012 में इस लोनी सीट से मदन भैया को पहले बीएसपी के प्रत्याशी जाकिर अली ने हराया। फिर 2017 और 2022 में बीजेपी के नंद किशोर गुर्जर से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

बता दें कि खतौली सीट से बीजेपी के विक्रम सैनी विधायक थे लेकिन बीते दिनों कोर्ट ने उन्हें दो साल की सजा सुनाई है, जिसके बाद उनकी विधायकी रद्द हो गई। खाली हुई सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं, जिसके लिए 11 नवंबर से नामांकन शुरू हो जाएगा और 17 नवंबर तक चलेगा। 18 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 21 नवंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 5 दिसंबर को वोटिंग होगी और वोटों की गिनती 8 दिसंबर को की जाएगी।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

सीनियर एडवोकेट एचएस फूलका भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दीं शुभकामनाएं

चंडीगढ़/दिल्ली। पंजाब की राजनीति में बुधवार को उस समय बड़ा मोड़ आ गया जब...

पंजाब में गेहूं खरीद के पहले ही दिन मंडियों में पसरा सन्नाटा, 45 हजार आढ़ती हड़ताल पर

चंडीगढ़। पंजाब में आज से गेहूं की सरकारी खरीद का आगाज हो गया है,...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सौगात, यूनिफॉर्म के लिए दी राशि

जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात...