8.4 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यगुजरात और हिमाचल में कौन जीत रहा? BJP, कांग्रेस या... प्रशांत किशोर...

गुजरात और हिमाचल में कौन जीत रहा? BJP, कांग्रेस या… प्रशांत किशोर ने दिया जवाब

Published on

पश्चिम चंपारण

गुजरात और हिमाचल में विधानसभा चुनाव होने हैं। गुजरात में 27 साल से बीजेपी का राज है। वहीं हिमाचल में भी बीजेपी की सरकार चल रही है। इस बार गुजरात के विधानसभा चुनाव पर सबकी नजरें लगी हैं। दरअसल पंजाब में सरकार बनाने के बाद उत्साह से भरी आम आदमी पार्टी को गुजरात में संभावनाएं दिख रही हैं। अरविंद केजरवाल की पार्टी ‘आप’ गुजरात में चुनाव लड़ रही है। इस वजह से गुजरात में त्रिकोणीय चुनाव माना जा रहा है। इस बीच दोनों राज्यों में किस पार्टी की सरकार बनेगी? इसे लेकर चुनावी रणनीतिकार माने जाने वाले प्रशांत किशोर ने बड़ा दावा किया है। प्रशांत किशोर ने वादा किया कि दोनों राज्यों गुजरात और हिमाचल में बीजेपी की सरकार बनेगी। पश्चिम चंपारण जिले में अपनी जनसुराज यात्रा के 15वें दिन मीडिया के बात करते हुए प्रशांत किशोर ने यह बात कही।

प्रशांत किशोर ने कहा कि गुजरात और हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी जीत दर्ज करेगी और सरकार बनाएगी। पीके ने कहा कि दोनों राज्यों में बीजपी के पक्ष में हवा चल रहा है। गुजरात में आम आदमी चुनाव लड़ रही है लेकिन उससे बीजेपी को कोई खास नुकसान नहीं होगा। वहीं हिमाचल में भी ‘आप’ का असर नहीं है। पीके ने राहुल गांधी पर तंज करते हुए कहा कि गुजरात और हिमाचल में चुनाव है। लेकिन कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव छोड़कर केरल में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाल रहे हैं।

‘CM बने रहने के लिए नीतीश ने 9वीं फेल को उपमुख्यमंत्री बना दिया’
चुनावी रणनीतिकार पीके ने नीतीश कुमार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कुर्सी के लालची हैं। लेकिन अब उनकी राजनीतिक पारी समाप्ति की ओर है। तभी उन्होंने सीएम बने रहने के लिए 9वीं फेल को बिहार का उपमुख्यमंत्री बना दिया।

विकास के नाम पर अपना नेता चुनना होगा: प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर ने कहा कि चंपारण से दो दो सांसद हैं। लेकिन यहां क्या विकास हुआ है। उन्होंने लोगों से सवाल करते हुए कहा कि आप कैसे किसी एक नेता को लगातार चुन सकते हैं? यह जानते हुए कि आपके क्षेत्र में काम नहीं हुआ है। आपको विकास के नाम पर अपना नेता चुनना होगा।

Latest articles

भोपाल के हनुमानगंज के नाले में मिली महिला की संदिग्ध लाश, शरीर पर चोट के निशान

भोपाल राजधानी के हनुमानगंज थाना क्षेत्र स्थित घोड़ा निक्कास इलाके में बुधवार दोपहर उस समय...

तेज रफ्तार कार का कहर: बाइक सवार की मौत, एक गंभीर

भोपाल भोपाल के शाहपुरा इलाके में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी,...

मप्र में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर उमड़ी भारी भीड़

भोपाल मप्र के कई जिलों में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह ने बुधवार को हालात...

चाय पीने जा रहे चार दोस्तों की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, तीन की दर्दनाक मौत

भोपाल राजधानी के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित निपानिया इलाके में देर रात एक भीषण सड़क...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...