4.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यखराब मौसम में क्यों उड़ा हेलिकॉप्टर, 7 मौतों का कौन जिम्मेदार; जांच...

खराब मौसम में क्यों उड़ा हेलिकॉप्टर, 7 मौतों का कौन जिम्मेदार; जांच के आदेश जारी

Published on

रुद्रप्रयाग

केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश की घटना पर कई लोगों ने दुख जताया है। इस हादसे में पायलट समेत 7 लोगों की जान चली गई है। केदारनाथ से गुप्तकाशी जाने के दौरान यह भीषण हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि घाटी में मौसम खराब था। कई प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि वहां रह-रह कर बारिश हो रही थी। अब सवाल यह है कि अगर केदानरनाथ में मौसम खराब था तब हेलिकॉप्टर को उड़ने की इजाजत किसने दी। यह एक निजी कंपनी का हेलिकॉप्टर था। हादसे में पायलट समेत 7 लोगों की मौतों का जिम्मेदार कौन है? उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने इस पूरे मामले में जांच के आदेश दिये हैं।

राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। सीएम ने कहा कि केदारनाथ के समीप गरुड़ चट्टी में दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत और बचाव कार्य हेतु SDRF और जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। इस दु:खद घटना के विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि केदारनाथ में अभी मौसम खराब है। यहां हल्की बर्फबारी भी हो रही है। अगले आदेश तक हेलिकॉप्टर सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। केदारनाथ में घने कोहरे की बात भी सामने आ रही है।

इस हादसे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि केदारनाथ में श्रद्धालुओं को ले जा रहे हेलिकॉप्टर के क्रैश की घटना बहुत दुःखद है। इस दुर्घटना में जान गवाने वाले सभी लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी इस हादसे पर दुख जताया है।

कोहरे की वजह से हादसा
इस हादसे के बाद राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने बताया कि दुर्घटना में मरने वालों में पायलट भी शामिल है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के शिकार श्रद्धालु रूद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ मंदिर के दर्शन कर वापस आ रहे थे कि तभी रास्ते में उनके हेलीकॉप्टर में आग लग गई। कुमार ने बताया कि हादसे के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है लेकिन दुर्घटना संभवत: कोहरे के चलते हुई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल के साथ ही पुलिस और जिला प्रशासन के दल भी बचाव कार्य के लिए घटनास्थलपर पहुंच गए।

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...