11.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराज्यपिछले बजट की पूरी राशि खर्च नहीं कर पाई योगी सरकार, माता...

पिछले बजट की पूरी राशि खर्च नहीं कर पाई योगी सरकार, माता प्रसाद पांडेय ने कहा- घाटा 91,399 करोड़ रुपये का होगा

Published on

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश विधानसभा बजट सत्र में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडेय ने मंगलवार को सरकार के विभिन्न विभागों पर वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आवंटित बजट की पूरी राशि खर्च नहीं कर पाने का आरोप लगाया। कहा कि गलत आकलन पर आधारित बजट बनाने का कोई औचित्य नहीं है। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता पांडेय ने विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान कहा, सरकार पिछले वित्तीय वर्ष के लिए आवंटित बजट को पूरी तरह खर्च नहीं कर पाई। यह उम्मीद की जाती है कि आप यहां से जो बजट पारित करेंगे, उसी के अनुरूप योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे, लेकिन क्या कारण है कि आप पूरा बजट नहीं खर्च कर पाते हैं।

उन्होंने कहा, या तो आपका आकलन गलत हो जाता है या आपको संचित निधि में जितने पैसों की जरूरत होती है, उतने आपके पास आते नहीं हैं तो इस तरह का बजट बनाने की क्या जरूरत है? माता प्रसाद पांडेय ने कहा, वित्तीय वर्ष 2023-24 में राजकोषीय घाटा 80,722.62 करोड़ रुपये रहा। 2024-25 में यह बढ़कर 86,530.51 करोड़ हो गया और 2025-26 के बजट में इसके 91,399.8 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया गया है। बढ़े हुए घाटे को कैसे कम किया जाएगा, इस पर सरकार ने कोई विशेष बात नहीं कही है।

आंकड़ों में देखिए खर्च
उन्होंने कहा, 2024-25 में पूंजी लेखे 2,03,00,782.38 रुपये लिए गए थे, मगर सिर्फ 1,86,00,988.40 रुपये ही खर्च हुए। माता प्रसाद पांडेय ने कहा, 2024-25 में अनुमान से कम बजट खर्च करने वाले विभागों में प्रशासनिक सेवा विभाग ने 17.9 प्रतिशत, पेंशन और विभिन्न सामान्य सेवाओं के विभाग ने 17.16 प्रतिशत, शिक्षा, खेलकूद, कला एवं संस्कृति विभाग ने 15.65 प्रतिशत, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 15.66 प्रतिशत, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने 4.9 प्रतिशत, समाज कल्याण एवं पोषण विभाग ने 3.23 प्रतिशत और कृषि तथा संबद्ध कार्यकलाप के विभाग ने 4.40 प्रतिशत कम खर्च किया।

टैक्स से महंगाई बढ़ेगी
नेता प्रतिपक्ष ने कहा, वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य सरकार ने 2024-25 से अधिक धनराशि प्राप्त होने का अनुमान लगाया है। आपने पिछली बार जो अनुमान लगाया था, उसे तो पूरा नहीं कर पाए। जाहिर है कोई न कोई टैक्स लगेगा और अगर लगेगा, तो स्वाभाविक रूप से महंगाई बढ़ेगी। उन्होंने राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 2016 (सपा का शासनकाल) के मुकाबले 2022 (भाजपा का शासनकाल) में आपराधिक मामलों की संख्या में वृद्धि हुई है।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

सीनियर एडवोकेट एचएस फूलका भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दीं शुभकामनाएं

चंडीगढ़/दिल्ली। पंजाब की राजनीति में बुधवार को उस समय बड़ा मोड़ आ गया जब...

पंजाब में गेहूं खरीद के पहले ही दिन मंडियों में पसरा सन्नाटा, 45 हजार आढ़ती हड़ताल पर

चंडीगढ़। पंजाब में आज से गेहूं की सरकारी खरीद का आगाज हो गया है,...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सौगात, यूनिफॉर्म के लिए दी राशि

जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात...