8.3 C
London
Monday, March 30, 2026
HomeUncategorizedलाल सिंह चड्ढा' की स्क्रीनिंग पर छलके आमिर के आंसू, चिंरजीवी ने...

लाल सिंह चड्ढा’ की स्क्रीनिंग पर छलके आमिर के आंसू, चिंरजीवी ने गले लगाया

Published on

आज कल बॉलीवुड परफेक्शनिस्ट आमिर खान जोर शोर से ‘लाल सिंह चड्ढा’ का प्रमोशन कर रहे हैं. चार साल बाद फिल्म के जरिये आमिर पर्दे पर अपना दमखम दिखाने को रेडी हैं. फिल्म रिलीज से पहले आमिर ने साउथ सुपरस्टार्स के लिये स्पेशल स्क्रीनिंग रखी. इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट की आंखों से आंसू निकल आये.

आमिर की आंखों में क्यों आंसू?
आमिर खान बॉलीवुड के उन स्टार्स में से हैं जो अपना काम बेहद परफेक्ट तरीके से करना जानते हैं. इसलिये आमिर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती हैं. ‘लाल सिंह चड्ढा’ से भी लोग कुछ ऐसी ही उम्मीद लगा कर बैठे हैं. खैर, बिना बात घुमाये अब मुद्दे पर आते हैं. साउथ सुपरस्टार चिंरजीवी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में आमिर इमोशनल होते दिख रहे हैं.

असल में आमिर ने साउथ स्टार्स के लिये ‘लाल सिंह चड्ढा’ की स्क्रीनिंग रखी थी. इस खास मौके पर नागार्जुन, एसएस राजामौली, सुकुमार और नागा चैतन्य जैसे बड़े स्टार्स को स्पॉट किया गया. स्क्रीनिंग के बाद चिंरजीवी ने वीडियो पोस्ट करते हुए फिल्म का पहला रिव्यू भी दे डाला है. चिंरजीवी लिखते हैं, कुछ साल पहले अपने डियर फ्रेंड आमिर खान से जापान के Kyoto एयरपोर्ट पर मिला. बातचीत के दौरान मैं उनके ड्रीम प्रोजेक्ट लाल सिंह चड्ढा का हिस्सा बन गया. मेरे घर पर एक्सक्लूसिव प्रिव्यू के लिए आमिर खान का शुक्रिया.

चिरंजीवी द्वारा शेयर किये वीडियो में आमिर खान साउथ स्टार्स से मिले रिव्यू के बाद खुद के इमोशन्स को रोक नहीं पाये और भावुक हो गये. आमिर को इमोशनल होता देख चिरंजीवी ने उन्हें गले से भी लगाया. आमिर खान का ये वीडियो उनके फैंस को भी इमोशनल बना रहा है. खैर, ये खुशी आंसू हैं. इसलिये परेशान होने वाली बात नहीं है. ‘लाल सिंह चड्ढा’ 11 अगस्त को रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज हो रही है. आमिर की फिल्म के साथ ही अक्षय कुमार की रक्षाबंधन भी रिलीज हो रही है. देखना दिलचस्प होगा कि किस स्टार की फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज कर पाती है. आप बताओ कौन सी फिल्म पहले देखने के लिये तैयार हो?

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...