12 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedGST Council Meeting: क्या 12% और 28% टैक्स स्लैब खत्म होंगे?GST Council...

GST Council Meeting: क्या 12% और 28% टैक्स स्लैब खत्म होंगे?GST Council Meeting: 

Published on

GST Council Meeting:आज से दो दिनों तक चलने वाली जीएसटी (GST) काउंसिल की 56वीं बैठक पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं. यह बैठक आज से 4 सितंबर तक चलेगी. माना जा रहा है कि इस बैठक की सबसे बड़ी खासियत टैक्स स्लैब में बदलाव होगी. अगर यह प्रस्ताव पास होता है तो 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद यह सबसे बड़ा टैक्स सुधार होगा.

12% और 28% टैक्स स्लैब होंगे खत्म

दिल्ली में हो रही इस बैठक में सरकार 4 टैक्स स्लैब को घटाकर 2 करने का फैसला ले सकती है. फिलहाल 5%, 12%, 18% और 28% के टैक्स स्लैब लागू हैं. इस बैठक के बाद देश में सिर्फ 5% और 18% के दो टैक्स स्लैब ही रह सकते हैं, जबकि 12% और 28% के स्लैब को खत्म किया जा सकता है. माना जा रहा है कि इससे टैक्स प्रणाली को और भी सरल और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी.

ये चीजें होंगी सस्ती

जीएसटी सुधार से जुड़े प्रस्तावों के लागू होने के बाद रोजमर्रा की कई चीजों की कीमतें कम होने की उम्मीद है. इनमें स्नैक्स, साबुन, कपड़े और तेल शामिल हैं. स्लैब में बदलाव के बाद जूते, टीवी, एसी और मोबाइल फोन की कीमतों में भी कमी आ सकती है. इसके अलावा, कोको-आधारित चॉकलेट, पेस्ट्री, आइसक्रीम, पास्ता, पराठा और कॉर्नफ्लेक्स जैसे कई खाद्य उत्पाद भी सस्ते हो सकते हैं.

यह भी पढ़िए: एनटीपीसी प्रतिनिधि यूनियन के चुनाव में बीएमएस की जीत

शिक्षा और अन्य वस्तुएं भी होंगी सस्ती

सरकार ने शिक्षा से जुड़ी वस्तुओं को जीएसटी मुक्त करने का भी प्रस्ताव दिया है. इसमें पेंसिल, शार्पनर और प्रैक्टिस बुक के साथ-साथ मानचित्र (maps), जल चार्ट, वॉल मैप और ग्लोब भी सस्ते हो सकते हैं. इसके अलावा, हैंडलूम उत्पादों, ₹1,000 से कम के जूते और सीमेंट रेडी मिक्स कंक्रीट की कीमतों में भी कमी की बात कही गई है.

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...