15.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्य'क्या जोक है', उपराष्ट्रपति बनने की इच्छा पर बोले नीतीश, BJP पर...

‘क्या जोक है’, उपराष्ट्रपति बनने की इच्छा पर बोले नीतीश, BJP पर भी तंज

Published on

पटना,

बिहार के मुख्यमंत्री ने भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी के उस दावे को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार उपराष्ट्रपति बनना चाहते थे। पटना में आज पत्रकारों ने जब उनसे इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ‘क्या जोक है’। इसके अलावा अपने पूर्व डिप्टी सीएम पर भी तंज कसा है।

आपको बता दें कि इससे पहले सुशील मोदी ने कहा था कि जेडीयू के कुछ बड़े नेता बीजेपी आलाकमान के पास पहुंचे थे और अपने नेता को उपराष्ट्रपति बनाने की बात कही थी। उन्होंने यह भी कहा था कि जब बीजेपी ने उनकी इस मांग को खारिज कर दिया तो बिहार में जेडीयू ने बीजेपी से गठबंधन तोड़ लिया।

सुशील मोदी के दावे को बिल्कुल फर्जी बताते हुए नीतीश कुमार ने कहा, “क्या मजाक है? मेरी ऐसी कोई इच्छा नहीं है। क्या वे भूल गए कि हमारी पार्टी ने उनके राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति उम्मीदवार को कितना समर्थन दिया? हम चुनाव खत्म होने का इंतजार कर रहे थे और फिर हमारी बैठक बुलाई।”नीतीश कुमार ने भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा, “उन्हें मेरे बारे में इतनी बात करने दें कि उन्हें कोई पद मिल जाए।”

क्या कहा था सुशील मोदी ने?
भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि एनडीए से अलग होने का मुख्य कारण नीतीश कुमार को उप-राष्ट्रपति नहीं बनाना भी है। उनके लोगों ने कई बार नीतीश कुमार को उप-राष्ट्रपति बनाने के लिए भाजपा से बात की और इसके लिए कोशिश भी की। परंतु जब भाजपा के पास अपना बहुमत है, तो वह दूसरे को क्यों बनाती उपराष्ट्रपति।

सुशील मोदी ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेताओं ने नीतीश कुमार से बातकर उनकी नाराजगी जानने की पूरी कोशिश की, लेकिन हर बार वे किसी नाराजगी से इनकार करते रहे। अब कह रहे हैं कि उन्हें अपमानित किया गया। किसने क्या किया, यह बता ही नहीं रहे हैं। जदयू को तोड़ने के आरोप पर कहा कि तोड़कर भी क्या करते, उतनी सीटों की बदौलत भाजपा की सरकार सूबे में नहीं बनने वाली थी। महाराष्ट्र की शिवसेना वाली स्थिति यहां नहीं थी। भाजपा कभी अपने सहयोगी को नहीं तोड़ती है। धोखा देने की फितरत भाजपा की नहीं है।”उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर नीतीश कुमार पिछली बार राजद से अलग हुए थे। इस बार उनके डिप्टी सीएम चार्जशीटेड हैं। बेल पर बाहर हैं और कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। वह कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं।

Latest articles

नरेला में मेधावी छात्रों का सम्मान: मंत्री विश्वास सारंग ने विद्यार्थियों को सराहा, बोले- बच्चे ही देश का भविष्य

भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिजली नगर स्थित शासकीय माध्यमिक शाला में...

बीएचईएल ने ग्राम डोंगरी में लगाया चिकित्सा शिविर, पोषण सामग्री व सेनेटरी पैड वितरित

झांसी। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

बीएचईएल में सुरक्षा पर विशेष मंथन: एसएसपी ने अधिकारियों को दिए सतर्कता के निर्देश

झांसी। औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा और प्रशासनिक समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से...

बीएचईएल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: महंगाई भत्ते में हुई वृद्धि, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने अपने...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...